अब अतिक्रमण पर शिकंजा कसेगा प्रशासन, दो दिन का दिया अल्टीमेटम

Newswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - शहर के मुख्य मार्गों और बाजारों में अतिक्रमण हटाने का अभियान शुक्रवार से शुरू होगा। नगर पालिका ने सोमवार और मंगलवार को मुनादी कर लोगों से अपील की कि वे स्वयं अतिक्रमण हटाएं। अतिक्रमण के कारण राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पालिका ने चेतावनी दी है कि अतिक्रमण नहीं हटाने पर सामान जब्त होगा।

अब अतिक्रमण पर शिकंजा कसेगा प्रशासन, दो दिन का दिया अल्टीमेटम

शहर के मुख्य मार्गों एवं बाजारों में शुक्रवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इससे पहले बीते दिन सोमवार एवं मंगलवार को नगर पालिका अधिकारी, कर्मचारियों ने मुनादी कर लोगों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की। शहर के चौक चौराहा और प्रमुख मार्गों पर इलेक्ट्रॉनिक, फर्नीचर समेत अन्य अन्य प्रकार की वस्तुओं का व्यापार करने वाले लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों के बाहर सड़क और फुटपाथ मार्ग घेर कर आवागमन को बाधित कर दिया है। इस कारण पैदल राहगीरों को अनेकों प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आए दिन जाम की समस्या भी बनी हुई है। शहर के कचहरी रोड, जीटी रोड, गांधी मार्केट, शिकोहाबाद रोड आदि के अलावा मुख्य बाजार घंटाघर, मेहता पार्क रोड पर जबरदस्त अतिक्रमण है।

इससे लोगों को निकास में भी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका ने शहर भर में दिनभर मुनादी कराई है। अतिक्रमणकारियो को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि उन्होंने अपने अतिक्रमण मार्ग और फुटपाथ से नहीं हटाए तो उनका सामान जप्त करने के साथ-साथ भारी जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। पालिका के अतिक्रमण प्रभारी बाल कपूर और संपत्ति प्रभारी यशवीर सिंह ने अतिक्रमणकारी व्यापारियों से अपील की है, कि वह जल्द से जल्द अपने अतिक्रमण हटा लें। 08 मई से शुरू होने अभियान के दौरान किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।