बच्चों को नियमित स्कूल भेजने-शिक्षा पर विशेष ध्यान दे अभिभावक

Newswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - गुरुवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय कुरीना में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिला समन्वयक संजय मिश्रा ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और बच्चों की नियमित उपस्थिति पर ध्यान देने की अपील की। ग्राम प्रधान राजीव यादव ने मेधावी छात्रों को नकद पुरस्कार और पुस्तकें वितरित कीं। कार्यक्रम में कई शिक्षाविदों और अभिभावकों ने भाग लिया।

बच्चों को नियमित स्कूल भेजने-शिक्षा पर विशेष ध्यान दे अभिभावक

गुरुवार को ब्लॉक सकीट के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुरीना में वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। समारोह में जिला समन्वयक संजय मिश्रा ने कहा कि शिक्षा समग्र विकास की रीढ़ है। बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं। बच्चे शिक्षित होंगे तो राष्ट्र उतना ही उत्तम बनेगा। उन्होंने बच्चों, अभिभावकों से आहवान किया वह नियमित उपस्थिति और शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। ग्राम प्रधान राजीव यादव ने मेधावी छात्रों को नकद धनराशि, प्रतीक चिन्ह, निशुल्क पाठ्य पुस्तकें तथा परीक्षा फल वितरित किए। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने अभिभावकों से कहा कि बच्चों को तैयारी के साथ प्रतिदिन विद्यालय भेजें। कार्यक्रम में ब्लॉक के एकेडमिक रिसोर्स पर्सन दुर्विजय सिंह, गुरविंदर सिंह, विक्रांत यादव, ओंकार सिंह, शिवकुमार, स्पेशल एजुकेटर प्रशांत पांडे, प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार मिश्रा, महेश राजपूत, विजेंद्र सिंह, ज्योति शर्मा, कल्पना, अर्चना उपाध्याय उपस्थित रहे।कार्यक्रम

का शुभारंभ जिला समन्वय समावेशी शिक्षा संजय मिश्रा, ग्राम प्रधान राजीव यादव एवं विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण,दीप प्रज्ज्वलन कर किया।फोटो-10इटीए7 : गुरुवार को ब्लॉक सकीट के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुरीना में हुए वार्षिकोत्सव में मेधावियों को सम्मानित करते जिला समन्यक संजय मिश्र एवं अन्य अतिथिगण।केजीबीवी-सर्वोदय विद्यालय में प्रवेश को करेंगे हर संभव सहायताब्लॉक निधौली कलां के उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव में वार्षिकोत्सव समारोह हुआ। समारोह का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी अमित सक्सेना, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण काउंसलर रिचा यादव ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित कर किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को केजीबीवी, सर्वोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करने की बात कही। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की काउंसलर रिचा यादव ने बच्चों से विभिन्न कैरियर से जुड़े सवाल जवाब किए। कार्यक्रम एकेडमिक रिसोर्स पर्सन धर्मेन्द्र राघव, संतोष कुमार, सतेंद्र गौतम ने भी निपुण प्लस ऐप पर अधिक से अधिक आकलन कर दक्षता प्राप्त करने की बात कही। संचालन मुकेश कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम में रेखा, सुमन, नागेंद्र कुमार, विकास भारद्वाज, नीति यादव, पार्वती देवी, सतीश चन्द्र, श्रीपाल सिंह, रचना देवी, कृष्णा देवी, पिंकी, कस्तूरी देवी, भगवान देवी, मिथलेश, शशी देवी, मीरा देवी अभिभावक, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।