वाष्र्णेय समाज की महिलाओं ने हरियाली तीज को लेकर गाई मल्हारें
अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन महिला प्रकोष्ठ ने हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम में भगवान शंकर और माता पार्वती के रूप धारण कर महिलाओं ने भक्ति गीत और भजन प्रस्तुत किए। संगठन ने सामाजिक कार्यों के माध्यम से खुशहाली लाने का संकल्प लिया और राधाष्टमी मनाने की योजना बनाई।

अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन महिला प्रकोष्ठ ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव मनाया। गुरुवार को हुए कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय ने भगवान शंकर का स्वरूप धारण किया, जबकि नगर अध्यक्ष गीतु वार्ष्णेय ने माता पार्वती का रूप धारण किया। कार्यक्रम में सावन के मल्हार, तीज के गीत, झूला एवं भजन-कीर्तन का सुंदर आयोजन हुआ। महिलाओं ने सावन के मधुर गीत एवं भोले बाबा के भजनों के माध्यम से भगवान शिव एवं माता पार्वती की आराधना कर उन्हें रिझाया।अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन महिला प्रकोष्ठ ने संकल्प लिया कि संगठन के सेवा एवं सामाजिक कार्यों के माध्यम से नगर में भी खुशहाली और सकारात्मकता का वातावरण बने।
निर्णय लिया कि आगामी दिनों में राधाष्टमी का पर्व भी बड़े स्तर पर भव्य एवं उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आशु वार्ष्णेय, जिला महामंत्री सीमा देव, जिला कोषाध्यक्ष पूनम वार्ष्णेय, जिला सचिव रीना वार्ष्णेय, नगर महामंत्री मंजू वार्ष्णेय, नगर कोषाध्यक्ष अलका वार्ष्णेय समस्त पदाधिकारियों के अथक प्रयास रहे। शिप्रा, तनु, नूपुर, शिल्पी, अनीता, अरु एवं समस्त कार्यकारिणी की बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

