डीएवी ग्राउंड पर अलीगंज प्रीमियर लीग में दूसरे दिन क्रिकेट का रोमांच चरम पर
Etah News - अलीगंज प्रीमियर लीग के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह राठौर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पहले मैच में कोतवाली अलीगंज ने 144 रन का विशाल स्कोर बनाया। दूसरे मैच में छिबरामऊ टीम ने तेज रन गति के साथ बल्लेबाजी की।

डीएवी मैदान में चल रहे अलीगंज प्रीमियर लीग एपीएल के दूसरे दिन देर रात्रि खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह राठौर ने टॉस उछालकर किया। दूसरे दिन का पहला मुकाबला कोतवाली अलीगंज और थाना जसरथपुर की टीमों के बीच खेला गया। कोतवाली अलीगंज के कप्तान मनीष बलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। अलीगंज थाना की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 144 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। दूसरा मुकाबला छिबरामऊ और बालाजी अकादमी एटा के बीच खेला गया।छिबरामऊ टीम के कप्तान बड़े शाक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।
टीम के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही तेज रन गति बनाए रखी। मैच के दौरान अभय प्रताप सिंह राठौर उर्फ सूरज भैया, डिंपल राठौर, मनोज राठौर, मनू राठौर, मोहन राठौर, भानु राठौर बिट्टू, अर्जुन राठौर, शिवा गुप्ता, छोटू गुप्ता, अंकुर भदौरिया, विशाल शर्मा, गोलू गुप्ता, अभिषेक शाक्य, सतेंद्र रावत, उजैफ खान अब्बी, कमर खान, चन्दन सरकार, सिकंदर, पशुपति, रंजीत वर्मा मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


