अघोषित बिजली कटौती को लेकर सीएम से मिले अलीगंज विधायक

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने सीएम योगी से मुलाकात की और क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती की समस्या उठाई। उन्होंने मांग की कि क्षेत्र में पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, क्योंकि गर्मी के कारण लोग परेशान हैं और किसानों की फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है।

अघोषित बिजली कटौती को लेकर सीएम से मिले अलीगंज विधायक

भीषण गर्मी के बीच अलीगंज क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित और अत्यधिक बिजली कटौती को लेकर अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने सीएम आदित्यनाथ योगी से मुलाकात की और क्षेत्र की गंभीर समस्या को उठाया। विधायक ने शिकायती पत्र सौंपते हुए क्षेत्र में निर्बाध और पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की। विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने सीएम को अवगत कराया कि अलीगंज क्षेत्र में पिछले कई दिनों से दिन और रात के समय घंटों बिजली कटौती की जा रही है। रोस्टिंग के नाम पर हो रही अघोषित कटौती से आम जनता का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भीषण गर्मी के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो रहा है, विधायक ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसान पूरी तरह बिजली आधारित सिंचाई व्यवस्था पर निर्भर हैं।लगातार

बिजली बाधित रहने से फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है, इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। समय पर पानी न मिलने से फसलों के खराब होने का खतरा भी बना हुआ है। इसके अलावा छोटे व्यापारियों, दुकानदारों और उद्यमियों को भी भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि कस्बा और गांव में लंबे समय तक बिजली बाधित रहने से पेयजल संकट जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। लोगों को गर्मी में पानी के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।