आगरा सांसद ने रेल मंत्री से की अवागढ़ पर आगरा पैंसेंजर ट्रेन ठहराव की मांग

आगरा सांसद ने रेल मंत्री से की अवागढ़ पर आगरा पैंसेंजर ट्रेन ठहराव की मांग

संक्षेप:

Etah News - केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और आगरा संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई मांगें रखीं। उन्होंने अवागढ़ स्टेशन पर एटा-आगरा फास्ट पैसेंजर ट्रेन के ठहराव, जलेसर रोड पर टाटा नगर-मूरी एक्सप्रेस के ठहराव और बरेली-आगरा एक्सप्रेस को फिर से शुरू करने की मांग की।

Dec 11, 2025 06:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

केंद्रीय राज्य मंत्री/आगरा सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बुधवार को रेल मंत्री से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। लंबित कई रेल सुविधाओं से संबंधित प्रस्तावों को रेल मंत्री के समक्ष रखा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने अवागढ़ स्टेशन पर एटा-आगरा फास्ट पैसेंजर ट्रेन के ठहराव की मांग की, जिससे अवागढ़-वसुंधरा क्षेत्र के यात्रियों को भी इस रेल सेवा का भरपूर लाभ मिल सके। उन्होंने दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर आगरा संसदीय क्षेत्र में पड़ने वाले जलेसर रोड स्टेशन पर पर टाटा नगर-मूरी एक्सप्रेस के अपडाउन ठहराव की मांग की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बरहन जंक्शन पर कटिहार-हावड़ा एक्सप्रेस और महानंदा एक्सप्रेस के अपडाउन ठहराव की मांग भी रखी। इतना ही नहीं उन्होंने केंद्रीय मंत्री ने कोरोना काल के दौरान निरस्त की गई बरेली-आगरा एक्सप्रेस को फिर से शुरू करने की मांग की। इस ट्रेन के दोबारा चलने से आगरा लोकसभा क्षेत्र के श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी और वह गंगा घाटों तक आसानी से पहुंच कर स्नान कर सकेंगे, जिससे उनकी धार्मिक यात्राएं सुगम हो जाएंगी। जलेसर क्षेत्र में रेल सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर रेल मंत्री यह मुलाकात विशेष रूप से आगरा लोकसभा क्षेत्र के जलेसर क्षेत्र में रेल सुविधाओं को बेहतर बनाने पर केंद्रित रही। आगरा सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने रेल मंत्री के सामने इस क्षेत्र की भौगोलिक और यात्री आवश्यकताओं को विस्तार से रखा ताकि यहां की जनता को आधुनिक और पर्याप्त रेल सेवाएं मिल सकें। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आगरा सांसद के प्रस्ताव और उनके द्वारा उठाई गई सभी जनहितकारी मांगों को गंभीरता से लेते हुए, उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने का सकारात्मक आश्वासन दिया है।