बिजली के मामले में वसूली की शिकायत मिली तो कार्रवाई तय
जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने जनप्रतिनिधियों और विद्युत अधिकारियों के संग बैठक की। बैठक कर जनपद की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, उपभोक्ता शि

जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने जनप्रतिनिधियों और विद्युत अधिकारियों के संग बैठक की। बैठक कर जनपद की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, उपभोक्ता शिकायतों तथा विभागीय कार्यों की की। बैठक में राज्य मंत्री ने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति, ट्रांसफार्मरों पर ओवरलोडिंग, क्षमता वृद्धि, विद्युत दुर्घटनाओं में अनुग्रह सहायता, पशु दुर्घटना भुगतान, राजस्व वसूली, सरकारी विभागों पर बकाया देयकों, बिलिंग व्यवस्था, विजिलेंस की कार्यवाही तथा विद्युत रोस्टर की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए। उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विकास खंडवार एवं नगर निकायवार विशेष शिविर आयोजित किए जाएं। राज्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टोरों में विद्युत उपकरणों एवं आवश्यक सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे।साथ
ही प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत विद्युत चालित पंपों का उपयोग कर रहे किसानों को सोलर पंप अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए। किसी भी उपभोक्ता का उत्पीड़न न हो तथा अवैध वसूली की शिकायत किसी स्तर पर प्राप्त नहीं होनी चाहिए। बैठक में विधायक मारहरा वीरेन्द्र सिंह लोधी, विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर, जिला अध्यक्ष भाजपा प्रमोद गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर पुष्पेन्द्र लोधी, ब्लॉक प्रमुख मारहरा रवि वर्मा, सीडीओ राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, एडीएम प्रशासन संगम लाल, एसई विद्युत, एक्सईएन के अलावा विद्युत समस्त एसडीओ एवं अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


