Etah News: मक्का की निकल गईं दस रैक, टैक्स चोरी के शक में चार फर्मो पर कार्रवाई
Etah News: गल्ला मंडी में मक्का की खरीदारी कर रैक लोड कराने वाली फर्मों पर कार्रवाई की गई है। इन फर्मों पर बिना टेक्स दिये रैक लोड करने का आरोप है। जांच में पता चला है कि चार फर्मों ने नियमों का उल्लंघन किया। अब, इनकी जांच कर रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Etah News: गल्ला मंडी में मक्का की खरीदारी कर रैक लोड कराने वाली फर्मों पर कार्रवाई कर दी। इन फर्मों पर अब कोई काम नहीं होगा। आरोप है कि इन फर्मों की ओर से बिना टेक्स दिये रैक लोड कर दी। अब तक दस से अधिक रैक मक्का की एटा रेलवे स्टेशन से रवाना हो चुकी है। जांच कर रही टीम इन रैकों का लेखाजोखा चेक कर रही है। बुधवार को जिलाधिकारी अरविंद सिंह की ओर से हुई कार्रवाई के बाद जांच कमेटी ने गल्ला मंडी की फर्मों को खगालना शुरू किया। पता चला कि चार फार्म ऐसी है जो छोटे व्यापारियों से खरीदारी कर मक्का को रेल के माध्यम से रैक भेजी जा रही है। जानकारों की माने तो इन फर्मों ने बिना गेट पास लिए ही हजारों कुंतल अनाज को इधर से उधर कर दिया। अब तक दस रैक एटा रेलवे स्टेशन से लोड हो चुकी है। माना जा रहा है अधिकांश रैकों का टेक्स भरा ही नहीं किया। कार्रवाई होने वाली फर्मों में विवेक इंटरप्राइजेज, मां शारदा ट्रेडर्स, श्यामजी ट्रेडर्स सहित चार नाम प्रकाश में आए हैं।
जांच की प्रक्रिया
जांच में जुटे अधिकारियों की माने तो इन रैंकों में कितना माल गया गल्ला मंडी के कार्यालय में कोई लेखा-जोखा नहीं है। नियम के अनुसार जब गल्ला मंडी में खरीदारी होती है तो व्यापारी को सिक्स आर के नाम से टेक्स देना होता है। इस खरीदे हुए माल को मंडी से बाहर निकालते है तो आर-9 की पर्ची कटती है। इससे तय होता है कि मंडी में खरीद के बाद कितना माल बाहर गया। इसी सिक्स आर और आर-9 में ही बड़ा खेल कर लिया गया। कुंतलों मक्का की आर-9 नहीं काटी गई। ऐसे में सरकार को मिलने वाला टेक्स नहीं मिला। बिना टेक्स के ही यह मक्का यह दूसरे और बंदरगाहों के लिए चली गई। बुधवार को गई रैक के मिलान करने पर पता चला कि रैक में लोड माल और मंडी से निकले माल में काफी अंतर है, जो अन्य नौ रैक गई है उनके माल का भी मिलान किया जाएगा।
रेलवे अधिकारियों से पत्राचार
रेलवे अधिकारियों को लिखा पत्र
गल्ला मंडी के कार्यालय में इस बात का कोई लेखा-जोखा नहीं है। अब तक जो रैक गई है उनमें कितना माल था। अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन से यह जानने की कोशिश की गई। अब तक जाने वाली रैकों में कितनी कुंतल मक्का गई है। जानकारों की मानें तो रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट मना कर दिया उच्चाधिकारियों का आदेश नहीं होगा। तब तक इस संबंध में डिटेल नहीं मिल सकती। ऐसे में डीआरएम प्रयागराज को पत्र जारी किया गया है। पत्र में पूछा गया है कि एटा से जो रैक मक्का लेकर गई वह कितने बजन की थी। जानकारी मिलने के बाद गल्ला मंडी के आर-9 से मिलान किया जाएगा। तब यह स्पष्ट होगा कि कितने रुपये की टेक्स चोरी हुई है।
सुरक्षा और निगरानी
बिना कर्मचारियों निकलते बाहर
गल्ला मंडी के दोनों गेटों पर आने-जाने वाली गाड़ियों की देखरेख के लिए कोई कर्मचारी नहीं है। अलीगंज रोड के गेट पर सिर्फ गार्ड के हवाले ही पूरा लेखा-जोखा रहता है। यह गार्ड सिर्फ गाड़ियों का वजन और अन्य जानकारी लेता है। उसे पता नहीं बाहर निकल रही गाडी के पास आर-9 पर्ची है या नहीं। ऐसे में गल्ला मंडी की व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है।
आढ़तियों की संख्या
60 आढ़ती करते काम
एटा गल्ला मंडी में करीब 60 आढ़ती मक्का खरीद का काम करते हैं। इन आढ़तियों से मक्का खरीदने के लिए दिल्ली, हरदोई की फर्मों के अलावा एक फर्म एटा गल्ला मंडी की भी काम कर रही है। 25 हजार कुंतल तक का एक रैक में माल चला जाता है। अब तक करीब सात लाख कुंतल मक्का की खरीद एटा गल्ला मंडी में हो चुकी है।
अब तक जांच रिपोर्ट के बाद चार फर्मों पर कार्रवाई की गई है। जांच कमेटी बनाई गई है। जांच कमेटी रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। बिना टैक्स दिए हुए कैसे गाड़िया निकल गई। रेलवे से भी डेटा मांगा गया है।-संगमलाल, एडीएम प्रशासन


