Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsAccident on Kasganj Road Eco Van Overturns After Tire Puncture Five Injured
ईको वैन का टायर पंक्चर होने से पलटी, मासूम सहित पांच घायल

ईको वैन का टायर पंक्चर होने से पलटी, मासूम सहित पांच घायल

संक्षेप:

Etah News - कासगंज रोड पर ईको वैन का टायर पंक्चर होने से वैन डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हुए, जिनमें एक बालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा मेडिकल कॉलेज में...

Aug 30, 2025 07:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

कासगंज रोड पर ईको वैन का अचानक से टायर पंक्चर हो गया। टायर पंक्चर होने पर वैन डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। मासूम सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सभी लोग दर्शन करने के लिए धार्मिक स्थल जा रहे थे। हादसा शनिवार शाम को हुआ। थाना मिरहची के गांव रामई के पास ईको वैन का अचानक से टायर पंक्चर हो गया। टायर पंक्चर होने के बाद चालक संतुलन खो बैठा। वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गइ। वैन सवार पांच लोग घायल हो गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एकत्रित लोग बचाव कार्य में जुट गए। एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घायलों ने अपने नाम चन्द्रपाल, कुंवरसेन, सुमन पत्नी विष्णु, बालक करन पुत्र विष्णु, विष्णु पुत्र हरिसिंह निवासी बरोलिया आगरा बताया है। घायलों ने बताया कि मनौना धाम खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहे थे। टायर पंक्चर होने से हादसा हो गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों से जानकारी ली है। बालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार हुए घायल गांव पचंदा के पास एंबुलेंस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइकसवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। घायलों ने अपने नाम विष्णु, दिनेश निवासी गंगादरवाजा अलीगंज बताया। बाइक से नवाबगंज की तरफ जा रहे थे। उसी समय हादसा हो गया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।