Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah News90-Year-Old Woman Commits Suicide in Pond After Family Dispute

वृद्ध महिला का शव तालाब में उतराता मिला

Etah News - नगला पुखे गांव की 90 वर्षीय रामश्री ने पारिवारिक विवाद के बाद तालाब में डूबकर आत्महत्या कर ली। 10 सितंबर को घर से गायब होने के बाद, तीन दिन की तलाश के बाद उनका शव तालाब में मिला। पुलिस ने शव का...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाSat, 13 Sep 2025 07:17 PM
share Share
Follow Us on
वृद्ध महिला का शव तालाब में उतराता मिला

विवाद होने से नाराज 90 वर्षीय वृद्ध ने तालाब में डूबकर आत्महत्या कर ली। तीन दिन तक लगातार तलाश के बाद उनका शव पानी में उतराता मिला है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना रिजोर क्षेत्र के गांव नगला पुखे निवासी रामश्री (90) पत्नी लोचन सिंह का परिवार में ही विवाद हो गया था। घर में कहासुनी होने के बाद वह काफी नाराज हो गई। दस सितंबर की दोपहर को वह अचानक गायब हो गई। देरशाम तक जब वह घर नहीं आई तो परिजनों ने तलाश की। कई स्थानों पर तलाश के बाद भी कोई पता नहीं चल सका।

शुक्रवार की देरशाम को उनका शव गांव के ही तालाब में उतराता हुआ दिखाई दिया। शव को देख आसपास के लोग एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी उनके परिजनों को दी गई। गांव के लोगों ने शव को बाहर निकाला। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।