
एक ही दिन में 70 हजार प्रपत्र मिले, 80 फीसदी काम हुआ
Etah News - रविवार को विशेष अभियान के तहत 70 हजार से अधिक प्रपत्रों को एकत्रित किया गया, जिससे डिजिटलीकरण का कार्य 80% पूरा हुआ। 50 टीमों ने शहर भर में काम किया। डीएम प्रेमरंजन सिंह ने अधिकारियों को प्रगति की निगरानी करने के निर्देश दिए। यह कार्य तीन दिन में पूरा होने की संभावना है।
रविवार को एसआईआर के कार्य में तेजी लाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान में 70 हजार से अधिक प्रपत्र एकत्रित किए गए। इससे डिजिटिलाइजेशन का कार्य 80 फीसदी पूरा कर लिया गया। शहर से फार्म एकत्रित करने के लिए 50 टीमें सुबह से लगा दी गई थी। इसमें स्वंय सहायता समूह की महिलाओं की भी मदद ली गई। शहर का प्रतिशत बढ़ाए जाने के लिए सुबह से ही एसडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश पहुंच गए। शहर भर में अलग-अलग कर्मचारियों की टीमें बनाई गई। इसमें 50 टीमें विशेष रुप से तैयार की गई। एक टीम में पांच कर्मचारी लगाए गए थे। पूरे शहर में 250 लोगों को रविवार के दिन तैयार कर लगाया गया।
देरशाम तक इन कर्मचारियों ने 70 हजार से अधिक प्रपत्र एकत्रित कर कार्यालय में जमा करा दिए। इन प्रपत्रों के डिजिटिलाइजेशन होने से एसआईआर का काम 80 फीसदी पूरा कर लिया गया। अब आने वाले दिनों में प्रशासन को सिर्फ 20 फीसदी ही कार्य करना है। माना जा रहा है कि तीन दिन में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। अब जनपद में 160 बीएलओ ने अपना पूरा काम कर दिया। संभावना है कि सोमवार तक 200 से अधिक बीएलओ कार्य को पूरा कर लेंगे। इससे प्रतिशत और बढ़ने की संभावना है। तीनों तहसीलों में तैनात किए अधिकारी डीएम प्रेमरंजन सिंह की ओर से वरिष्ठ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। विधानसभाओं में पुनरीक्षण कार्य की गति बढ़ाए जाने के उद्देश्य से अधिकारियों को सुबह-शाम दोनों पहरों में बीएलओ की प्रगति की निगरानी के लिए तैनात किया है। तहसील जलेसर में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र एवं एडीएम लालता प्रसाद शाक्य को विशेष दायित्व सौंपा गया है। एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश एटा सदर तहसील क्षेत्र में अधिकारियों के साथ बैठक कर गणना प्रपत्र डिजिटाइज कराए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। गढ़ना प्रपत्रों के संग्रहण एवं डिजिटलाइजेशन में कोई विलंब न हो। डीएम की ओर से जिलेभर में पुनरीक्षण कार्य की दैनिक प्रगति पर पैनी नजर लगातार बनाए हुए हैं। एसआईआर वाररूम के माध्यम से जनपद के सभी बीएलओ, सेक्टर अधिकारियों से संपर्क कर डिजिटलाइज कराए प्रपत्रों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक बीएलओ गढ़ना प्रपत्रों को समय से एकत्रित करें, निर्धारित समयसीमा के भीतर डिजिटलाइजेशन कराएं, ए वं मतदाता सूची के अद्यतन कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के साथ संपन्न कराएं। विशेष मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण अभी तक 80 प्रतिशत कार्य संपादन का लक्ष्य पार कर लिया है। यह उपलब्धि पूरे जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा निरंतर किए गए प्रयासों का परिणाम है। टीमवर्क, समयबद्धता और जिम्मेदारीबोध के कारण ही ज़िला एटा ने यह सराहनीय प्रगति हासिल की है। प्रेम रंजन सिंह, डीएम एटा एसआईआर को सपा कार्यकर्ता हल्के में ना लें सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं एटा-कासगंज जिलों के एसआईआर प्रभारी लोधी राकेश राजपूत ने कहा कि पार्टी के सभी नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता वोटर कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। बैठक की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष परवेज़ ज़ुबैरी ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया को हल्के में नहीं लिया जा सकता। क्योंकि यह वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसे प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने का आह्वान किया। पूर्व विधायक रणजीत सिंह सुमन तथा अमित गौरव यादव ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता अभियान को सफल बनाने में पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं। बैठक को अशरफ़ हुसैन, वीरपाल सिंह लोधी, जहीर, धर्मेंद्र यादव, जमशेद आलम, अनिल प्रमुख, जयकेश यादव, पुजारी यादव, अरविंद धनगर सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव फ़ईमुद्दीन वारसी ने किया। अवसर पर रंजीत सिंह यादव, शराफ़त हुसैन काले, शशांक यादव, हिमालय लोधी, जसवीर सिंह लोधी, डॉ. इब्राहिम सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




