Etah News: अलीगंज में संत रविदास जयंती पर कलश यात्रा, स्वच्छता अभियान चलाया
Etah News: विधायक ठाकुर सतपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में संत रविदास की 650वीं जयंती पर कस्बे में कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई का अभियान चलाया गया। विधायक ने कहा कि महापुरुषों का सम्मान उनकी जयंती मनाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनके आदर्शों को अपनाना भी जरूरी है।

Etah News: विधायक ठाकुर सतपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में संत रविदास की 650वीं जयंती उपलक्ष्य में कस्बा में कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के तहत कस्बा में महापुरुषों की प्रतिमाओं, आसपास साफ-सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान में मोहल्ला काजी, गमा देवी मंदिर, मातादीन चौराहा, शिव मंदिर चमन नगरिया, आंबेडकर मूर्ति, मोहल्ला छेदालाल अंबेडकर मूर्ति, नगला पढ़ाव मंदिर तक चला। विधायक ठाकुर सतपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि महापुरुषों का सम्मान केवल उनकी जयंती मनाने तक सीमित नहीं होना चाहिए। बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना भी आवश्यक है। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष विमल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष आशीष राजपूत, विजेंद्र राजपूत, रामविलास, गोपाल शर्मा, सुनील शर्मा, दिनेश चंद्र गुप्ता सहित तमाम पदाधिकारी लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


