ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटापूर्व विधायक की पत्नी को भारत पेट्रोलियम को देना होगा जुर्माना

पूर्व विधायक की पत्नी को भारत पेट्रोलियम को देना होगा जुर्माना

अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव को एक और झटका न्यायालय से लगा। उनकी पत्नी के नाम से जिला जज के न्यायालय में चल रहे मुकदमें जिला जज ने...

पूर्व विधायक की पत्नी को भारत पेट्रोलियम को देना होगा जुर्माना
हिन्दुस्तान टीम,एटाWed, 31 Aug 2022 09:45 PM
ऐप पर पढ़ें

अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव को एक और झटका न्यायालय से लगा। उनकी पत्नी के नाम से जिला जज के न्यायालय में चल रहे मुकदमें जिला जज ने निर्णय सुनाया है। रोडवेज बस स्टैंड के सामने पेट्रोल पंप का मामला न्यायालय में विचाराधीन था। भारत पेट्रोलियम लंबें समय से पैरवी कर रहा था।

11 फरवरी 2016 को भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से वाद दायर किया गया था। 22लाख हर साल सात प्रतिशत की ब्याज से देना होगा कंपनी को रोडवेज बस स्टैंड के सामने पेट्रोल पंप की एक साइड थी। वर्ष 1990 में भगवती सहाय की ओर 30 वर्ष के लिए पट्टा किया गया था। इस पट्टे की अवधि 31 मार्च 2020 तक थी। इससे पहले इस पर कब्जा कर लिया गया। इसकी शिकायत की गई थी। दूसरी ओर इस जमीन को राममूर्ति पत्नी रामेश्वर सिंह यादव की बताई गई और उन्होंने बैनामा भी दिखाया था। कोर्ट में मामला चला गया था। निचली अदालत में 2020 में कंपनी के पक्ष में फैसला आया। जिसके बाद राममूर्ति के अधिवक्ता ने फिर से अपील कर दी थी। इस मामले में बुधवार को जिला जज ने अपील खारिज करते हुए कंपनी के हक में फैसला सुनाया है। फैसला में आदेश दिए है कि 2013 से हर साल 22 लाख रूपये कंपनी को देना होगा। इसके साथ ही सात प्रतिशत की चक्रवृत्ति ब्याज भी लगेगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें