Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah News24 Kundli Gayatri Mahayagna and Shrimad Pragya Puran Katha in Haridwar
गायत्री महायज्ञ व प्रज्ञा पुराण की तैयारी जोरों पर

गायत्री महायज्ञ व प्रज्ञा पुराण की तैयारी जोरों पर

संक्षेप:

Etah News - गायत्री परिवार द्वारा हरिद्वार के जैथरा में 24 कुंडली गायत्री महायज्ञ और श्रीमद् प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन 31 दिसंबर से 3 जनवरी तक किया जाएगा। यह आयोजन राष्ट्रीय शौर्य, समृद्धि, और नशा निवारण के उद्देश्यों के साथ किया जा रहा है। कार्यक्रम में कलश यात्रा, सामूहिक जप, ध्यान, और संगीत प्रवचन शामिल हैं।

Dec 24, 2025 07:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

शांतिकुंज हरिद्वार के सानिध्य में गायत्री परिवार जैथरा में स्थित श्री गांधी सार्वजनिक इंटर कॉलेज के मैदान पर 24 कुंडली गायत्री महायज्ञ तथा श्रीमद् प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन करा रही है। 31 दिसंबर से 3 जनवरी तक आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई है। गायत्री परिवार शाखा जैथरा के पदाधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह चौहान ने बताया कि 24 कुंडली गायत्री महायज्ञ राष्ट्रीय शौर्य, समृद्धि के साथ ही वातावरण के परिष्कार तथा मानवीय दुश्चिंतन के उन्मूलन तथा नशा निवारण सहित अन्य उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है। आयोजन का शुभारंभ 31 दिसंबर को सुबह 10 बजे से कलश यात्रा के साथ शुरू होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शाम को चार बजे से सात बजे तक युग शक्ति मां गायत्री का गुणगान किया जाएगा। एक जनवरी को सुबह सामूहिक जप,ध्यान, प्रज्ञा योग, व्यायाम के साथ आठ बजे से गायत्री महायज्ञ देव पूजन कार्यक्रम होगा। शाम को संगीत प्रवचन व गायत्री परिवार के सप्त आंदोलन पर चर्चा की जाएगी। तृतीय दिवस दो जनवरी सुबह आठ बजे गायत्री यज्ञ के साथ संस्कार परंपरा का निर्वहन किया जाएगा। विभिन्न प्रकार के संस्कार संपन्न कराए जाएंगे। आयोजन कमेटी के सुरेंद्र सिंह चौहान, पुष्पेंद्र सिंह, शशिप्रताप सिंह राठौर, राधाकृष्ण दीक्षित, केके मिश्रा, विशेश्वर दयाल पांडेय, देवेंद्र गुप्ता, अमित यादव, राजू जेथी, अरविंद शर्मा, संदीप यादव, सचिन मिश्रा आदि प्रमुख हैं।