बोर्ड परीक्षा डयूटी के लिए 2500 शिक्षक-शिक्षिकाओं का डाटा पोर्टल पर

बोर्ड परीक्षा डयूटी के लिए 2500 शिक्षक-शिक्षिकाओं का डाटा पोर्टल पर

संक्षेप:

Etah News - बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। अब तक 2500 शिक्षक-शिक्षिकाओं का डाटा अपलोड किया गया है। 15 दिसंबर तक सभी डाटा अपलोड करना है। परीक्षा केन्द्रों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना है, जबकि कुछ केन्द्र कम भी हो सकते हैं।

Dec 08, 2025 08:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

बोर्ड परीक्षा 2026 में ड्यूटी के लिए माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। डीआईआईएस डा. इंद्रजीत सिंह के बार-बार निर्देश जारी किये जाने के बाद भी अब तक 2500 शिक्षक-शिक्षिकाओं का डाटा विद्यालयों ने अपलोड किया है। डीआईओएस डा. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए तैयारियां चल रही है। बोर्ड से जनपद में 81 केन्द्र निर्धारित कर दिए गए हैं, जिनको लेकर 80 आपत्ति-प्रत्यावेदन विद्यालयों की ओर से दिये गये है। उन्होंने बताया कि नए केन्द्र बनाने के लिए 42 प्रत्यावेदन आए हैं। सात-आठ से केन्द्र कटवाने के लिए आपत्तियां प्रस्तुत की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यालयों से शिक्षक-शिक्षिकाओं का डाटा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। 2500 शिक्षक-शिक्षिकाओं का डाटा माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने पोर्टल पर अपलोड किया है। अभी भी 200 वित्तविहीन, 11 सहायता प्राप्त और दो राजकीय पोर्टल से डाटा अपलोड होना शेष गया है। 15 दिसंबर पोर्टल पर डाटा अपलोड करने की तिथि निर्धारित की गई है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद बढ़ सकते आठ-दस केन्द्र जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि सबसे अधिक आपत्तियां नवीन परीक्षा केन्द्र बनाने की आई है, जिनके निस्तारण के लिए लगातार विद्यालयों का सत्यापन किया जा रहा है। आपत्तियां, प्रत्यावेदन निस्तारण 12 दिसंबर तक होना है। इसके बाद जनपद में आठ-दस केन्द्र बढ़ने की संभावना है। साथ ही बनाये गये केन्द्रों से दो-तीन कम हो सकते हैं।