लापता होने के चौथे दिन जंगल में मिला युवक का शव, एटा में मर्डर; मौसिया ससुर पर हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश के एटा में लापता होने के चौथे दिन जंगल में युवक का शव मिला। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बीमा दावे के पैसों के लेन-देन को लेकर युवक के मौसिया ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है।

UP News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के डांडा गांव के जंगल में लापता हुए एक युवक का शव चौथे दिन पुलिस ने बरामद किया, जिसके परिजनों ने एक रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बीमा दावे के पैसों के लेन-देन को लेकर युवक के मौसिया ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है।
उन्होंने बताया कि मरने वाले के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। उन्होंने बताया कि मरने वाले व्यक्ति की पहचान मलावन थाना क्षेत्र के लाखापुर के रहने वाले राजकुमार (35) के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, राजकुमार रिश्तेदारी में बीमा दावे के पैसों के विवाद को सुलझाने डांडा गांव गया था। उसके चचेरे भाई अजय यादव ने बताया कि राजकुमार वहां से वापस नहीं लौटा तो 23 अप्रैल को नयागांव थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी और रविवार देर रात जंगल से उसका का शव मिला है।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
परिजनों का आरोप है कि पैसों के विवाद में साजिश के तहत हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पहले गुमशुदगी दर्ज की गई थी, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कुशीनगर में खेत में युवक का शव मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
वहीं उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक युवक का शव मिलने की खबर सामने आई है। यहां चौराखास थाना क्षेत्र के सरैया महंथ पट्टी गांव में सोमवार सुबह एक युवक का शव खेत में मिला। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने गांव में ही तिलक समारोह के दौरान हुए विवाद के बाद हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, सुबोध गुप्ता (26) पुत्र लखीचंद गुप्ता रविवार को गांव में एक तिलक समारोह में शामिल होने गया था। देर रात डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हो गया और मारपीट में युवक घायल हो गया। डीजे संचालक ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी।बताया जा रहा है कि घटना सोमवार को तड़के करीब तीन बजे की है। सूचना पर पिता मौके पर पहुंचे और सुबोध को समझाकर घर चले गए। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह सुबोध का शव गांव से करीब 500 मीटर दूर पश्चिम खेत में मिला। ग्रामीणों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी।चौराखास के थानाध्यक्ष दिनेश साहनी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है।उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Deep Pandeyदीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।
और पढ़ें

