Hindi NewsUP NewsEntry to Ayodhya Ram mandir to see Ram Lalla is now limited to 8:30 pm, with changes to the darshan period
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन को अब रात साढ़े आठ तक ही प्रवेश, दर्शन अवधि में बदलाव

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन को अब रात साढ़े आठ तक ही प्रवेश, दर्शन अवधि में बदलाव

संक्षेप:

यूपी के अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अवधि में आज से बदलाव लागू हो गया है। अब राम मंदिर में रामलला का दर्शन के लिए आम श्रद्धालुओं का प्रवेश रात्रि नौ बजे के बजाय साढ़े आठ बजे तक हो सकेगा।

Thu, 23 Oct 2025 10:19 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अवधि में शरद ऋतु के कारण मामूली बदलाव कर दिया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के द्वारा जारी निर्देश के अनुसार रामलला के दर्शन अवधि में आधे-आधे घंटे की कटौती कर दी गयी है। इसके कारण जन्मभूमि पथ (डी-वन) से आम श्रद्धालुओं का प्रवेश रात्रि नौ बजे के बजाय साढ़े आठ बजे तक हो सकेगा। आम श्रद्धालुओं के दर्शन अवधि में आधे की कटौती की वजह यह है कि शयन आरती जो रात दस बजे की जाती थी, वह साढ़े नौ बजे ही होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तीर्थ क्षेत्र द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक दर्शन अवधि में परिवर्तन की व्यवस्था गुरुवार से लागू हो गई। इसके अलावा सुबह की पाली में भगवान की मंगला आरती भोर में चार बजे के बजाय साढ़े चार बजे की जाएगी। इसके बाद पट बंद हो जाएगा। पुनः भगवान की श्रृंगार आरती सुबह छह बजे के स्थान पर साढ़े छह बजे होगी लेकिन आम श्रद्धालुओं को सुबह की पाली में दर्शन पहले की तरह सुबह सात बजे से ही सुलभ हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:यूपी में बेसिक-माध्यमिक शिक्षक मूल तैनाती पर वापस होंगे, योगी सरकार का निर्देश

तीर्थ क्षेत्र की ओर से निर्गत किए सर्कुलर के अनुसार मध्याह्न 12 बजे भगवान की राजभोग आरती होगी और फिर अपराह्न साढ़े 12 बजे से एक बजे तक मंदिर का पट बंद रहेगा। अपराह्न एक बजे मंदिर का पट दोबारा खोला जाएगा और उसी के साथ दर्शन भी शुरू हो जाएगा।

दूरदर्शन में श्रृंगार आरती के प्रसारण का भी समय बदल जाएगा: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से प्रसार भारती के हुए अनुबंध के अनुसार दूरदर्शन पर रामलला के श्रृंगार आरती का लाइव प्रसारण सुबह छह बजे से 6.20 बजे तक चल रहा था।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |