Hindi NewsUP Newsengineer wife was her lover arms husband tracked her location and reached hotel catching them both red-handed
प्रेमी की बाहों में थी इंजीनियर की बीवी, लोकेशन ट्रैक कर होटल तक पहुंच गया पति, दोनों को रंगे हाथ पकड़ा

प्रेमी की बाहों में थी इंजीनियर की बीवी, लोकेशन ट्रैक कर होटल तक पहुंच गया पति, दोनों को रंगे हाथ पकड़ा

संक्षेप:

मेरठ में पति-पत्नी और वो जैसा मामला सामने आया है। यहां एक महिला को दूसरे युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। महिला अपने पति को धोखा दे रही थी। इंजीनियर पति को जब इसकी जानकारी हुई तो वह पत्नी पर नजर रखने लगा।

Jan 26, 2026 11:26 pm ISTDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

यूपी के मेरठ में पति-पत्नी और वो जैसा मामला सामने आया है। यहां एक महिला को दूसरे युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। महिला अपने पति को धोखा दे रही थी। इंजीनियर पति को जब इसकी जानकारी हुई तो वह पत्नी पर नजर रखने लगा। एक दिन पत्नी अपने प्रेमी के साथ होटल पहुंच गई। पति ने बीवी की लोकेशन ट्रैक की और उसी कमरे में पहुंच गया, जहां उसकी बीवी प्रेमी संग रुकी थी। पति को देखकर पत्नी ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप हे कि पत्नी और उसके प्रेमी ने पति को मारने की भी कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस सभी को थाने ले आई, जहां पत्नी को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। जबकि प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज करके जेल भेजा गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

माला तीन-चार दिन पुराना सदर बाजार है। जानकारी के अनुसार तीन महीने पहले इंश्योरेंस कंपनी में मैनजर युवती के साथ इंजीनियर की शादी हुई थी। इसी कंपनी में शाहफेज नामक व्यक्ति भी काम करता था। इंजीनियर की पत्नी की उससे दोस्ती थी। दोनों के प्रेम-प्रसंग गहराते चले गए। युवती की शादी के बाद भी युवक ने उसे संबंध नहीं तोड़ा। पत्नी अक्सर चोरी-छिपे अपने प्रेमी से बात करती थी। पति को इसकी भनक लग गई। इंजीनियर पति पत्नी को रंगे हाथ पकड़ना चाहता था। इसलिए उसने पत्नी पर नजर रखनी शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें:कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा का बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, गाड़ी पर था फर्जी स्टीकर

पत्नी एक दिन प्रेमी के साथ होटल पहुंच गई। इंजीनियर पति भी लोकेश ट्रैक करते हुए उसी होटल पहुंचा जहां उसकी पत्नी प्रेमी के साथ थी। पति ने जैसे ही होटल का कमरा खुलवाया तो नजारा देखकर दंग रह गया। पत्नी प्रेमी की बाहों में थी। इसके बाद वहा हंगामा हो गया। होटल का स्टाफ भी मौके पर जमा हो गया। इस दौरान पत्नी और उसके प्रेमी के साथ पति की कहासुनी और मारपीट हुई। आरोप है कि पत्नी की प्रेमी शाहफेज ने इंजीनियर के साथ मारपीट की और उसका गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की। होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया।

ये भी पढ़ें:पति को फंसाने के लिए पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, दो बार प्लांट किया गोमांस

होटल में रुकने के लिए शाहफेज ने दिखाई थी फर्जी आईडी

पुलिस के अनुसार शाहफेज नामक व्यक्ति ने फर्जी आईडी दिखाकर अपनी प्रेमिका के साथ होटल में रुका था। आईडी में प्रेमिका का नाम नजमा लिखा था। इंजीनियर की पत्नी ने पुलिस को लिखित बयान देकर खुद को बालिग बताते हुए अपनी मर्जी से होटल जाने की बात कबूली। इस पर पुलिस ने इंजीनियर की पत्नी को हिदायत देकर छोड़ दिया। जबकि प्रेमी शाहफेज के खिलाफ इंजीनियर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |