बच्चों को भेजता था अश्लील वीडियो, प्रयागराज से इंजीनियर गिरफ्तार; हरदाेई कोर्ट ने भेजा जेल

Ajay Singh संवाददाता, हरदोई
Follow us on Google News
share

यह रकम HDFC बैंक के एक खाते में भेजी जा रही थी जो विकास सिंह के नाम पर दर्ज है। पुलिस ने तफ्तीश बढ़ाई तो पता चला कि विकास इंजीनियर है और प्रयागराज का रहने वाला है। विकास को प्रयागराज से अरेस्ट कर हरदोई लाया गया। यहां कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

बच्चों को भेजता था अश्लील वीडियो, प्रयागराज से इंजीनियर गिरफ्तार; हरदाेई कोर्ट ने भेजा जेल

UP News : बच्चों को टेलीग्राम एप पर अश्लील वीडियो भेजने वाला इंजीनियर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सोमवार को उसे प्रयागराज से गिरफ्तार कर हरदोई लाया गया। यहां कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। शहर कोतवाली में तैनात दरोगा रोशन सिंह की ओर से रविवार को दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया कि टेलीग्राम एप पर एक चैनल के जरिए स्कूली बच्चों में अश्लील सामग्री प्रसारित की जा रही है। जांच में पता चला कि इस चैनल तक पहुंचने के लिए 350 रुपये सब्सक्रिप्शन शुल्क भी लिया जाता है।

यह रकम एचडीएफसी बैंक के एक खाते में भेजी जा रही थी जो विकास सिंह के नाम पर दर्ज है। पुलिस ने तफ्तीश बढ़ाई तो पता चला कि विकास इंजीनियर है और प्रयागराज का रहने वाला है। सोमवार को विकास को प्रयागराज से गिरफ्तार कर हरदोई लाया गया। पूछताछ में पता चला कि प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट बंबरौली निवासी विकास के पिता नंदकिशोर एयरफोर्स से सेवानिवृत्त हैं। वह एआई जनरेटेड अश्लील वीडियो भेजता था। बीते दिनों शहर के एक युवक को उसके दोस्त ने अश्लील वीडियो दिखाए।

पूछने पर उसने बताया कि टेलीग्राम पर एक चैनल है, उसमें सब्सक्राइबर बनने पर वीडियो मिलते हैं। हर वीडियो के लिए 350 रुपये देने होते हैं। युवक ने परिजनों को और परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने इस ग्रुप में शामिल होकर जांच आगे बढ़ाई। जांच में पूरे खेल का खुलासा हो गया। यह भी पता चला कि विकास के तीन अलग-अलग खातों में करीब ढाई करोड़ रुपये जमा हैं। देशभर के विभिन्न शहरों के नाबालिग बच्चे उसके चैनल के सब्सक्राइबर हैं।

क्या बोली पुलिस

एसपी पूर्वी एडीशनल सुबोध कुमार ने कहा कि बच्चों को अश्लील वीडियो भेजने के आरोपित को गिरफ्तार कर 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। खातों में जमा रकम के बारे में जांच की जा रही है। इसके अलावा जिन चैनलों के माध्यम से यह धंधा चलाया जा रहा है, उनकी भी जांच की जा रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।