Hindi NewsUP Newsemployee grabs lakhs of rupees after death of cement businessman said to his wife marry me
कारोबारी की मौत के बाद कर्मचारी की नीयत बिगड़ी, 35 लाख हड़पे; पत्नी से बोला-शादी कर लो

कारोबारी की मौत के बाद कर्मचारी की नीयत बिगड़ी, 35 लाख हड़पे; पत्नी से बोला-शादी कर लो

संक्षेप:

कुछ समय पहले कैंसर से पीड़ित सीमेंट कारोबारी की मौत हो गई। पति की बीमारी और इलाज के दौरान कारोबार की देखरेख जिस कर्मचारी के जिम्मे थी उसने विश्वास का गलत फायदा उठाते हुए अलग-अलग खातों और लेनदेन के जरिए करीब 35 लाख रुपये अपने पास रख लिए। कारोबारी की पत्नी ने हिसाब मांगा तो कर्मचारी बेशर्मी करने लगा। 

Jan 08, 2026 01:57 am ISTAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

यूपी के गोरखपुर में एक सीमेंट कारोबारी की मौत के बाद उसके कर्मचारी की नीयत खराब हो गई। कर्मचारी ने 35 लाख रुपए हड़प लिए। कारोबारी की विधवा ने हिसाब मांगा तो कर्मचारी ने बड़ी बेशर्मी से कहा कि वह उससे शादी कर ले। महिला ने अब कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि पति की मौत के बाद आरोपी कर्मचारी ने कारोबार से जुड़े 35 लाख रुपये हड़प लिए और अब रुपये लौटाने के बजाय उससे शादी करने का दबाव बना रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पीड़िता के अनुसार, कुछ समय पहले कैंसर से पीड़ित उनके पति की मौत हो गई। पति की बीमारी और इलाज के दौरान कारोबार की देखरेख कर्मचारी के जिम्मे थी। इसी दौरान आरोपी ने विश्वास का गलत फायदा उठाते हुए अलग-अलग खातों और लेनदेन के जरिए करीब 35 लाख रुपये अपने पास रख लिए।

ये भी पढ़ें:यूपी में गोल्ड स्मगलिंग पर ऐक्शन, सवा दो करोड़ के सोने के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

महिला का आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद जब उसने पैसों का हिसाब मांगा, तो कर्मचारी टालमटोल करने लगा। बाद में उसने साफ शब्दों में कहा कि अगर रुपये चाहिए तो उससे शादी कर ले।

ये भी पढ़ें:गुड न्यूज: इन दो बड़े शहरों के बीच सफर होगा आसान, जल्द चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस

पीड़िता ने बताया कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं, इसके बावजूद वह लगातार मानसिक दबाव बना रहा है और धमकी दे रहा है। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों और बैंक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |