Hindi NewsUP NewsElectricity theft was caught at house former minister son and office former SP district president
पूर्व मंत्री के बेटे घर और सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के ऑफिस पर हो रही थी बिजली चोरी, विभाग ने मारा छापा

पूर्व मंत्री के बेटे घर और सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के ऑफिस पर हो रही थी बिजली चोरी, विभाग ने मारा छापा

संक्षेप:

  • संभल जिले के सरायतरीन में बिजली विभाग की टीम ने शनिवार और रविवार को छापा मारकर बसपा सरकार में मंत्री रहे अकीलुर्रहमान के बेटे आमिर बिन आकिल के घर और सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां के निजी कार्यालय पर बिजली चोरी पकड़ी।

Oct 20, 2024 09:17 pm ISTDinesh Rathour हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

संभल जिले के सरायतरीन में बिजली विभाग की टीम ने शनिवार और रविवार को छापा मारकर बसपा सरकार में मंत्री रहे अकीलुर्रहमान के बेटे आमिर बिन आकिल के घर और सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां के निजी कार्यालय पर बिजली चोरी पकड़ी। दोनों ही मामलों में विभाग ने विजिलेंस थाने में एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही आमिर से 1 लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शनिवार को बिजली विभाग की टीम ने सरायतरीन में पूर्व मंत्री अकीलुर्रहमान के बेटे आमिर बिन अकील के घर पर छापा मारा, जहां कटिया कनेक्शन से बिजली चलती मिली। इस पर विभाग ने उनके खिलाफ विजिलेंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई और लगभग 1 लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला। इसके बाद रविवार को विभाग की टीम ने समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां के बहजोई मार्ग पर पक्का बाग स्थित निजी कार्यालय पर छापा मारा। यहां भी बिजली चोरी पकड़ी गई।

अधिशासी अभियंता नवीन गौतम ने बताया कि पूर्व मंत्री अकीलुर्रहमान के बेटे के घर बिजली चोरी पकड़ी गई थी। जिसके तहत विजिलेंस थाने में आमिर बिन आकिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही उन्होंने 1 लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना जमा कर दिया है। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां के आवास पर बिजली चोरी पकड़ी गई है। यहां भी मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही कार्रवाई की जा रही है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |