बिजली विभाग 15 सितंबर से यूपी में चलाएगा बड़ा अभियान, गली-मोहल्लों में निकलेंगी टीमें

विशेष संवाददाता, लखनऊ
Follow us on Google News
share

यूपी में 15 सितंबर से एक महीने का बिजली विभाग का विशेष अभियान चलेगा। 14 अक्तूबर तक चलने वाले इस अभियान में टीमें गली-मोहल्लों में निकलेंगी। बार-बार बिजली सप्लाई ब्रेक होने के कारणों की पड़ताल करके उनकी दिक्कतें दूर की जाएंगी। पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष ने इस मामले में विस्तार से आदेश जारी किए हैं।

electricity department will launch a major campaign in up from September 15 with teams going out to streets neighborhood
बिजली विभाग 15 सितंबर से यूपी में चलाएगा बड़ा अभियान

उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग 15 सितंबर से बड़ा अभियान चलाने वाला है। प्रदेश के सभी बिजली निगमों में यह अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का मकसद होगा बिजली सप्लाई के ढांचे को दुरुस्त करना। इसके लिए 15 सितंबर से एक महीने का यह विशेष अभियान चलेगा। 14 अक्तूबर तक चलने वाले इस अभियान में टीमें गली-मोहल्लों में निकलेंगी। बार-बार बिजली सप्लाई ब्रेक होने के कारणों की पड़ताल करके उनकी दिक्कतें दूर की जाएंगी। ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव और पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने इस मामले में विस्तार से आदेश जारी किए हैं।

डॉ. गोयल ने कहा कि गर्मी ज्यादा तापमान, बारिश की वजह से बार-बार आ रहीं फॉल्ट, बढ़े बिजली भार, आंधी आदि वजहों से वितरण तंत्र के विभिन्न उपकरणों पर दबाव पड़ा है। कई क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर, फीडरों, 33केवी और 11 केवी लाइनों, एलटी लाइनों और अन्य उपकरणों में खराबियां हुई हैं। आपूर्ति में बार-बार व्यवधान हो रहा है। त्योहारों में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिले, इसके लिए विशेष मरम्मत अभियान चला कर कमियों को दूर किया जाए। 15 सितंबर से 14 अक्तूबर तक विशेष अनुरक्षण माह में इन दिक्कतों को दूर किया जाएगा। इस दरम्यान वितरण तंत्र में मौजूद वास्तवित कमियों को दूर करके बिजली व्यवधान, फीडर ट्रिपिंग और बार-बार ट्रांसफॉर्मर फुंकने की घटनाओं में वास्तविक कमी लाई जाएगी। जर्जर तारों, ढीले कनेक्शनों और क्षतिग्रस्त उपकरणों को बदला जाएगा। प्रबंध निदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों में जाकर इस दौरान औचक निरीक्षण के भी निर्देश दिए गए हैं।

1912 पर मिले उपभोक्ता फीडबैक से चौंकाने वाला खुलासा

वहीं, मध्यांचल विद्युत निगम के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1912 पर मिले उपभोक्ता फीडबैक की समीक्षा बैठक में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि जनसमस्याओं के निस्तारण में घोर लापरवाही बरती जा रही है। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों और कर्मचारियों ने कुल 18,957 शिकायतों का बिना किसी जमीनी समाधान के ही फर्जी निस्तारण दर्ज कर दिया। कागजी खानापूरी के इस खेल में अमौसी जोन के उपभोक्ता सबसे अधिक परेशान और खफा नजर आए।

ज्यादातर मामलों में विभागीय कर्मियों ने उपभोक्ताओं से बिना कोई संपर्क किए और बिना तकनीकी खराबी दूर किए ही शिकायतों को पोर्टल पर क्लोज (बंद) दिखा दिया। इस फर्जीवाड़े से नाराज उपभोक्ताओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मजबूरी में शिकायतें दोबारा ‘रि-ओपन’ करानी पड़ीं। आंकड़ों के मुताबिक, अमौसी जोन में सबसे ज्यादा 6,892 मामले रि-ओपन हुए हैं, जो यह दर्शाता है कि इस क्षेत्र में शिकायतों को लेकर लीपापोती की गई है। जानकीपुरम जोन में 6,014 और गोमतीनगर जोन में 5,927 मामले दोबारा दर्ज किए गए। लखनऊ सेंट्रल जोन की स्थिति बेहतर रही, 124 शिकायतें ही रि-ओपन हुई हैं।

बिजली सप्लाई से लेकर स्मार्ट मीटर की शिकायत

उपभोक्ताओं द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों में मुख्य रूप से अनियोजित बिजली कटौती, सप्लाई में खराबी, गलत और बढ़े हुए बिजली बिल, मीटर से जुड़ी तकनीकी कमियां तथा नए स्मार्ट मीटरों से उत्पन्न आ रही परेशानियां शामिल हैं। निगम स्तर पर हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों की इस कार्यशैली पर कड़ा ऐतराज जताया गया है। शिकायत दर्ज होने के बाद जब उपभोक्ता से फीडबैक लिया गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना निस्तारण के ही केस क्लोज दिखाया जा रहा है। उच्चाधिकारियों ने लापरवाही बरतने वाले अफसरों और कर्मियों को चेतावनी देते हुए सभी रि-ओपन मामलों का प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शी समाधान करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsबिजली विभाग 15 सितंबर से चलाएगा बड़ा अभियान, गली-मोहल्लों में निकलेंगी टीमें