
यूपी के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को पहली बार इतनी बड़ी राहत, जल्दी करें, इस तारीख तक है मौका
योजना के तहत दो किलोवॉट तक के घरेलू और एक किलोवॉट तक के दुकानदार उपभोक्ताओं के बिजली बिल का का सरचार्ज/ब्याज में 100 प्रतिशत माफ कर दिया गया है। इसके साथ मूलधन में भी 20 प्रतिशत तक की भारी छूट मिल रही है। बिल का भुगतान छोटी-छोटी आसान किस्तों में भी किया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को बिल में राहत पाने का एक और मौका है। पहली बार उन्हें इतनी बड़ी राहत मिल रही है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के तहत योगी आदित्यनाथ सरकार ने पहली बार 100 प्रतिशत ब्याज माफी के साथ मूलधन में भी भारी छूट दी है। योजना के पहले चरण में करीब 32 लाख उपभोक्ता इसका लाभ उठा चुके हैं। दूसरे चरण के तहत चार जनवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं जो 31 जनवरी तक चलेंगे।
योजना के तहत दो किलोवॉट तक के घरेलू और एक किलोवॉट तक के दुकानदार उपभोक्ताओं को सरचार्ज/ब्याज में 100 प्रतिशत माफी दी गई है। इसके साथ मूलधन में भी 20 प्रतिशत तक की भारी छूट मिल रही है। बिल का भुगतान छोटी-छोटी आसान किस्तों में भी किया जा सकता है।
ऐसे करा सकते हैं पंजीकरण
पंजीकरण के लिए बिजली उपभोक्ता www.uppcl.org, UPPCL Consumer App, विभागीय कार्यालय, फिनटेक एजेंट, मीटर रीडर या जनसेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
कितनी है रजिस्ट्रेशन फीस
पंजीकरण के समय बिजली उपभोक्ता को दो हजार रुपए पंजीकरण शुल्क के रूप में देना होगा। यह राशि भी उपभोक्ता के बिजली बिल में समायोजित कर दी जाएगी।
देर रात तक खुले कार्यालय
बिजली बिल राहत का लाभ लेने के लिए पिछले शनिवार को बरेली में देर रात तक बिजली निगम के कार्यालय खुले रहे। योजना के प्रथम चरण के तीन दिन के लिए बढ़ाया गया था। शनिवार को योजना के अंतिम दिन इसका लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे। उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाया। भीड़ के कारण कार्यालय छुट्टी के दिन भी देर रात तक खुले रहे। शनिवार को अवकाश के बावजूद बिजली बिल राहत योजना के लिए ही बिजली निगम के कार्यालयों को खोला गया था।

लेखक के बारे में
Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
और पढ़ें



