यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा निर्वाचन आयोग, 33 जिलों के डीएम के साथ कार्यशाला

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता
Follow us on Google News
share

यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे निर्वाचन आयोग ने सोमवार को 33 जिलों के डीएम और अन्य अधिकारियों के साथ कार्यशाला शुरू कर दी है। इसमें ईवीएम और वीवीपैट की फस्ट लेवल जांच प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से कराने के तरीके बताए जा रहे हैं।

Election Commission gears up for UP Assembly elections
ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) की कार्यशाला में निर्वाचन आयोग के अधिकारी (फाइल फोटो)

यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में निर्वाचन आयोग भी जुट गया है। इसे देखते हुए 33 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी यानी जिलाधिकार के साथ लखनऊ में कार्यशाला का आयोजन किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) प्रक्रिया को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी व तय मानकों के अनुसार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जिलों में एफएलसी प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को देकर उनके संज्ञान में लेकर कराई जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एफएलसी प्रक्रिया को सुचारु एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों/एफएलसी सुपरवाइजरों की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकारियों को एफएलसी से संबंधित तकनीकी एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को डा. राम मनोहर लोहिया प्रशिक्षण एवं प्रबंध अकादमी लखनऊ में आयोजित होने वाली प्रशिक्षण कार्यशाला में 33 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एफएलसी सुपरवाइजर शिरकत कर रहे हैं। इससे पहले गौतमबुद्धनगर में आयोजित प्रशिक्षण में 21 जिले और वाराणसी में आयोजित प्रशिक्षण में भी 21 जिलों के अधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।

कहा कि ईवीएम-वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग पूरी पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के तहत होगी। एफएलसी के हर चरण का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संज्ञान में रखा जाएगा। राजनीतिक दलों की जानकारी और सहभागिता के साथ एफएलसी प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। एफएलसी में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन अधिकारियों को यह विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस में जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ ही उप जिला निर्वाचन अधिकारियों और एफएलसी सुपरवाइजरों को बुलाया गया है। कार्यशाला सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी में चलेगी। इस कार्यशाला में सात मंडलों लखनऊ, कानपुर, मुरादाबाद, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या और देवीपाटन से जुड़े जिलों के निर्वाचन अधिकारी शामिल हुए हैं।

एफएलसी के दौरान तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के साथ भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन कराया जाएगा। निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए ईवीएम-वीवीपैट की FLC पर विशेष जोर दिया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की उपस्थिति में कार्यशाला का आयोजन हो रहा है।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsयूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा आयोग, 33 जिलों के डीएम संग कार्यशाला