Hindi NewsUP NewsElderly man burns alive after lighting fire to escape bees
मधुमक्खियों से बचने के लिए जलाई आग, उसी में जिंदा जल गया बुजुर्ग

मधुमक्खियों से बचने के लिए जलाई आग, उसी में जिंदा जल गया बुजुर्ग

संक्षेप:

बाराबंकी में सरपत काटने गए वृद्ध ने मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए आग जला दी। लेकिन उसी आग में खुद ही जिंदा जल गया। जब तक गांव के लोग बचाने की कोशिश करते तब मौत हो चुकी थी।

Jan 07, 2026 01:12 pm ISTPawan Kumar Sharma संवाददाता, बाराबंकी
share Share
Follow Us on

यूपी के बाराबंकी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां कोतवाली क्षेत्र के गौतमनपुरवा मजरे रौनी गांव से कुछ दूरी पर सरपत काटने गए वृद्ध ने मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए आग जला दी। उसी आग में खुद ही जिंदा जल गया। जब तक गांव के लोग बचाने की कोशिश करते तब मौत हो चुकी थी। परिजन खोजते हुए घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्हें मामले की जानकारी हुई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गौतमनपुरवा मजरे रौनी गांव के रहने वाले 61 साल के रामऔतार मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे बाजार से लौटने के बाद सरपत काटने के लिए गांव से करीब एक किमी दूर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे गए थे। इसी बीच मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए रामऔतार ने सरपत में आग लगाकर धुआं कर दिया। ताकि मधुमक्खियां वहां से भाग जाएं। इसी बीच आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और वह चारों तरफ से आग से घिर गए और जिंदा ही आग में जल गए। जानकारी होने पर जब तक आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे उनकी मौत हो चुकी थी। देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

इसी दौरान एक राहगीर ने वृद्ध रामऔतार के जलकर मौत की सूचना दी। इस पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां रामऔतार जले पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि वृद्ध ने मधुमक्खियों से बचने के लिए आग जलाई थी लेकिन सरपत में आग लग जाने से वह आग की लपटों की चपेट में आकर जल गए। जिससे उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:दादा के साथ खेत गई मासूम को खींच ले गए कुत्ते, सुबह क्षत-विक्षत हालत में मिली ला

खेत में गई बुजुर्ग महिला पर जंगली सूअर ने किया हमला, मौत

उधर, सिद्धार्थनगर जिले में मंगलवार की शाम चार बजे एक बुजुर्ग महिला खेत पर गई थी। इस दौरान जंगली सूअर ने उसपर हमला कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |