Hindi NewsUP NewsED raids YouTuber Anurag's house, seizes five cars including a Lamborghini, Mercedes, and BMW worth crores of rupees
यूट्यूबर अनुराग के घर ईडी का छापा, करोड़ों की लैंबार्गिनी, मर्सिडीज, BMW समेत पांच कारें जब्त

यूट्यूबर अनुराग के घर ईडी का छापा, करोड़ों की लैंबार्गिनी, मर्सिडीज, BMW समेत पांच कारें जब्त

संक्षेप:

ईडी ने यूटयूबर अनुराग द्विवेदी के घर से करोड़ों रुपये की कीमत की पांच लग्जरी गाड़ियां जब्त कर ली है। पांच करोड़ रुपये की लैंबार्गिनी, मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू समेत पांच लग्जरी गाड़ियां इनमें शामिल हैं।

Dec 19, 2025 07:17 am ISTYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मशहूर यूट्यूबर और फैंटेसी क्रिकेट विश्लेषक अनुराग द्विवेदी के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा है। उनके घऱ से करोड़ों की लग्जरी गाड़ियां जब्त कर ली हैं। मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध वित्तीय लेन-देन के आरोपों के घेरे में आए अनुराग के पास से 5 करोड़ रुपये की लैंबार्गिनी, मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू सहित कुल पांच आलीशान कारें बरामद की गई हैं। इन सभी वाहनों को ईडी ने अपने कब्जे में लेकर लखनऊ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में खड़ा करवा दिया है। ईडी की टीम बुधवार को अनुराग के उन्नाव में नवाबगंज स्थित घर पहुंची थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

छापेमारी के दौरान ईडी को बड़ी संख्या में ऐसे दस्तावेज हाथ लगे हैं, जो ड्रीम-11 में सट्टेबाजी से अर्जित धन और उससे बनाई गई संपत्तियों की ओर इशारा करते हैं। इन दस्तावेजों को दो बैग में भरकर टीम अपने साथ ले गई है, जिनकी अब गहन जांच की जाएगी। ईडी की टीम ने खजूर स्थित आवास के अलावा नवाबगंज में चाचा पप्पू द्विवेदी के मकान, मां दुर्गागन हाउस और मां पीतांबरा एंटरप्राइजेज से जुड़े कागजात भी खंगाले। छापेमारी के दौरान घर से करीब साढ़े बारह लाख रुपये नकद मिलने की बात सामने आई है। नकदी को मेडिकल स्टोर से जुड़ा बताया गया, हालांकि ईडी ने रकम को जब्त कर लिया है। विभिन्न स्थानों पर खरीदी गई जमीनों के दस्तावेज भी कब्जे में लिये।

ये भी पढ़ें:आ बैल मुझे मार, सालों पुरानी कहावत का पहली बार लाइव VIDEO आया सामने, आप भी देखिए

क्रूज पर दुबई में शादी के बाद चर्चा में आए अनुराग पर मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत ईडी ने जांच शुरू की है। जांच एजेंसी का दावा है कि अनुराग ने हवाला ऑपरेटरों, फर्जी बैंक खातों और बिचौलियों के माध्यम से बड़े पैमाने पर अवैध भुगतान प्राप्त किया था। आरोप है कि इस काली कमाई का इस्तेमाल विदेशों में निवेश के लिए किया गया। ईडी के सूत्रों के मुताबिक, अनुराग ने दुबई में भी कई अचल संपत्तियां खरीदी हैं और वह पिछले कुछ समय से वहीं जाकर बस गया था। इस कार्रवाई में लखनऊ जोन की ईडी टीम भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रही है।

साइकिल से लैंबार्गिनी तक का सफर

अनुराग द्विवेदी की जीवनशैली पिछले कुछ वर्षों में जिस तेजी से बदली, उसने न केवल सोशल मीडिया बल्कि जांच एजेंसियों का ध्यान भी अपनी ओर खींचा। बताया जाता है कि कुछ साल पहले तक वह साइकिल से चलते थे, लेकिन फैंटेसी स्पोर्ट्स और क्रिकेट सट्टेबाजी के माध्यम से उनकी आय में अप्रत्याशित उछाल आया। उनके पिता पूर्व में ग्राम प्रधान रह चुके हैं। अनुराग की चर्चा तब और बढ़ गई जब उन्होंने दुबई में एक बेहद भव्य और खर्चीला शादी समारोह आयोजित किया। इसी शाही अंदाज ने ईडी की रडार पर उन्हें लाकर खड़ा कर दिया।

क्रिकेट सट्टेबाजी और विदेशी निवेश पर नजर

ईडी फिलहाल अनुराग की आय के असली स्रोतों का पता लगाने में जुटी है। प्राथमिक जांच में क्रिकेट सट्टेबाजी और 'टिपिंग' के जरिए मोटी कमाई की बात सामने आई है, जिसका पूरा ब्योरा अभी जुटाया जाना बाकी है। जांच का मुख्य केंद्र यह है कि क्या इस धन को अवैध रास्तों से भारत से बाहर भेजा गया और फिर इसे व्हाइट मनी के रूप में वापस लाया गया।

आने वाले दिनों में अनुराग द्विवेदी और उनके करीबियों से पूछताछ का दौर शुरू हो सकता है। ईडी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस सिंडिकेट में और कौन-कौन से रसूखदार लोग शामिल हैं। इस बड़ी कार्रवाई ने फैंटेसी स्पोर्ट्स और सट्टेबाजी के नाम पर अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा दिया है।