Hindi NewsUP Newsearly morning driver murdered in prayagraj stabbed to death by friend
प्रयागराज में सुबह-सुबह ड्राइवर की हत्या, दोस्त ने ही चाकू मौत के घाट उतारा

प्रयागराज में सुबह-सुबह ड्राइवर की हत्या, दोस्त ने ही चाकू मौत के घाट उतारा

संक्षेप:

पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शनिवार की सुबह छह बजे के करीब यह वारदात हुई। वारदात प्रयागराज के खुल्दाबाद के अटाला क्षेत्र में हुई। दोस्त अयाज पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Nov 08, 2025 11:50 am ISTAjay Singh संवाददाता, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार की सुबह-सुबह एक ड्राइवर की हत्या हो गई। ड्राइवर के दोस्त ने ही उसे चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्यारोपी, मारे गए शख्स का ऐसा दोस्त था जिसके साथ उसका रोज का उठना-बैठना और खाना-पीना था। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। दोस्त ने ड्राइवर की हत्या क्यों की? यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। पुलिस, घटना की जांच में जुटी है। घटना को लेकर इलाके में दहशत है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शनिवार की सुबह छह बजे के करीब यह वारदात हुई। वारदात, खुल्दाबाद के अटाला क्षेत्र के इमली तला इलाके में हुई। दोस्त अयाज पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मूल रूप से प्रयागराज के फतेहपुर के बिन्दकी का रहने वाला सेराज उर्फ मोछा (उम्र 42 वर्ष) पुत्र मीरबख्श खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के अटाला मोहल्ले में गुफरान नाम के व्यक्ति के घर कराए पर कमरा लेकर पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था। वह पेश से ड्राइवर था।

सेराज की मोहम्मद आयास से गाढ़ी दोस्ती थी। दोनों का साथ में उठना-बैठना और खाना-पीना था। शनिवार की सुबह भी दोनों साथ देखे गए। बताया जा रहा है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। अचानक गुस्से में आए आयास ने सेराज पर चाकू से हमला बोल दिया। चाकू लगने के बाद सेराज दर्द से चीखने लगा तो आयास मौके से भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। खुल्दाबाद पुलिस के साथ एसीपी कोतवाली रवि गुप्ता, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घायलावस्था में सेराज को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेराज की मौत की खबर सुनकर उसके परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में आपसी विवाद की बात सामने आई है। जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर इसके पीछे की वजहों का खुलासा कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:यूपी में पशु तस्करों के खिलाफ बड़ा अभियान, आधी रात को फिर हुआ एनकाउंटर
ये भी पढ़ें:यूपी में 100 से 500 वर्ग मीटर तक मकान तो नो टेंशन, अब आसानी से पास होंगे नक्शे
Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |