सुहागरात के लिए कई बार कहा पर वो... पत्नी बोली- पति की नपुंसकता छिपा कर कराई मेरी शादी
यूपी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पत्नी ने कहा कि मैंने अपने पति से कई बार सुहागरात के लिए कहा लेकिन वो टाल देता था। इसके बाद मुझे पता चला कि पति नपुंसक है। पति की नपुंसकता छिपा कर मेरी शादी कराई गई।

यूपी के कानपुर में पत्नी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रावतपुर क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक विवाहिता की शादी खुशियों की धोखे, लालच और हिंसा की दास्तान बन गई। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने शादी से पहले झूठी संपत्ति का दिखावा कर लाखों रुपये दहेज में ऐंठ लिए और पति की नपुंसकता की सच्चाई जानबूझकर छिपाई। पत्नी ने कहा कि पति से सुहागरात के लिए कई बार कहा पर वो टालता रहा। इसके बाद मुझे पता चला कि पति नपुंसक है। पति की नपुंसकता छिपा कर मेरी शादी कराई गई।
जानकारी के मुताबिक, 25 अप्रैल 2025 को पीड़िता का धूमधाम से विवाह संपन्न हुआ। शादी से पहले वरीक्षा, गोदभराई, तिलक और रिंग सेरेमनी की गई। शादी में परिवार वालों ने उपहार में ज्वेलरी, कपड़े, और घरेलू सामान अलग से दिया गया। पीड़िता के परिवार का आरोप है कि विवाह समारोह में ही करीब 38 लाख रुपये खर्च हुए। जिस थ्री बीएचके फ्लैट को ससुराल पक्ष ने अपनी संपत्ति बताकर रिश्ता तय किया था, वह भी बाद में किसी अन्य परिजन के नाम निकला। शादी के अगले दिन महिला ससुराल, हमीरपुर जिले पहुंची। चार दिन साथ रहने के बावजूद पति-पत्नी के बीच वैवाहिक संबंध स्थापित नहीं हो सके। दूसरी विदाई के बाद वह करीब एक महीने तक पति के साथ रही लेकिन हर बार पति संबंध बनाने में टालमटोल करता रहा। इसी दौरान उसे पता चला कि पति नपुंसक है और यह बात शादी से पहले जानबूझकर छिपाई गई थी।
विरोध किया तो ससुराल वालों ने धमकाया और मारपीट की
पीड़िता पत्नी के मुताबिक, जब उसने इसका विरोध किया तो ससुराल वालों ने उसे धमकाया और मारपीट की। पी़डि़ता महिला पर समाज में बदनामी का डर दिखाकर चुप रहने का दबाव बनाया। महिला का आरोप है कि उसका स्त्रीधन छीन लिया गया और मायके से पांच लाख रुपये और लाने की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर अक्टूबर 2025 में उसे बेरहमी से पीटकर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर रावतपुर पुलिस ने पति, ससुर और ताऊ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Deep Pandeyदीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।
और पढ़ें

