Hindi NewsUP NewsDulha returned 21 lakh rupees of dowry in front of everyone during the wedding rituals, Dulhan emotional
शादी की रस्मों के बीच सबके सामने दूल्हे ने दहेज के 21 लाख रुपये लौटाए, भावुक हुई दुल्हन

शादी की रस्मों के बीच सबके सामने दूल्हे ने दहेज के 21 लाख रुपये लौटाए, भावुक हुई दुल्हन

संक्षेप:

शादी की रस्मों के बीच सबके सामने दूल्हे ने दहेज के 21 लाख रुपये लौटाए। इस अनोखी और सकारात्मक पहल से न केवल दुल्हन और उसका परिवार भावुक हो गया। लोग दूल्हे की सराहना कर रहे हैं।

Nov 25, 2025 02:40 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में एक शादी उस समय चर्चा का केंद्र बन गई जब दूल्हे ने शादी की रस्मों के बीच सबके सामने दहेज के 21 लाख रुपये दुल्हन के घरवालों को लौटा दिए। इस अनोखी और सकारात्मक पहल से न केवल दुल्हन और उसका परिवार भावुक हो गया, बल्कि वहां मौजूद सभी लोग दूल्हे के इस फैसले की सराहना करते नहीं थक रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिले के गांव शाहबुद्दीनपुर निवासी अदिति सिंह की शादी रविवार को शहर के एक लग्जरी बैंक्वट हॉल में संपन्न हुई। खास बात यह रही कि दुल्हन के पिता का देहांत हो चुका है, इसलिए उनकी शादी मामा-नाना की देखरेख में हुई। वहीं दूल्हा अवधेश राणा पुत्र हरवीर सिंह, निवासी नगवा, तहसील बुढ़ाना ने शादी के बाद एक सराहनीय कदम उठाया। बारातियों और रिश्तेदारों के सामने उन्होंने दहेज में मिले पूरे 21 लाख रुपये नगद लौटा दिए।

दूल्हे अवधेश ने कहा कि मैंने शुरू से साफ कह दिया था कि दहेज नहीं लूंगा। यह पैसा अदिति के पिता की गाढ़ी कमाई था, जो अब उसकी मां और नाना ने इकट्ठा किया। यह उसका हक है, मेरा नहीं। इस नेक काम पर अवधेश को बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया और कहा कि ऐसे दामाद मिलना सौभाग्य की बात है। यह देख भावुक हुई दुल्हन अदिति ने भी पति का शुक्रिया अदा किया। स्थानीय समाजसेवियों ने इसे दहेज प्रथा के खिलाफ मजबूत संदेश बताया। अवधेश राणा का यह कदम जिले भर में चर्चा का विषय बन गया है।नाना सुखपाल सिंह ने कन्यादान किया और पूरी जिम्मेदारी निभाई।

ये भी पढ़ें:अखिलेश के भाई की 25 को शादी, जश्न में मुलायम परिवार; देखें सैफई में तिलक की फोटो

कैग के ऑडिट ऑफिसर ने एक रुपया नारियल लेकर पेश की मिसाल

सहारनपुर में युवाओं में बिना दहेज शादी का क्रेज बढ़ रहा है। इसकी ताजा मिसाल नानौता के भारी दीनदारपुर निवासी कैग के ऑडिट ऑफिसर रजनीश नागर ने अपनी शादी में एक रुपया नारियल लेकर पेश की है। नानौता के भारी दीनदारपुर गांव निवासी रणजीत सिंह का बड़ा बेटा रजनीश नागर कैग में ऑडिट ऑफिसर के पद पर नागपुर में तैनात है। दो दिन पूर्व उनकी शादी गाजियाबा निवासी भंवर सिंह की बेटी रेलवे में इंजीनियर मनीषा के साथ संपन्न हुई। शगुन के तौर पर रजनीकांत नागर ने वधु पक्ष की और से दहेज में मिले लाखों रूपये ससम्मान लौटाते हुए मात्र एक रुपया और नारियल लेकर परिवार का नाम रोशन किया है। रजनीश नागर ने कहा कि एक उच्च शिक्षित युवती से उसका विवाह होना ही उसके लिए सबसे बड़ा दहेज होगा। रजनीश की इस बात से उसके पिता रणजीत सिंह भी राजी थे। दामाद की दृढ़ इच्छा को भांपते हुए भंवर सिंह भी बगैर दहेज शादी के लिए राजी हो गए। रणजीत सिंह के इस कदम की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी टीम में हैं। दीप का डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव है। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखने का शौक है। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए हैं। सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |