काम पूरा होने के बाद भी प्रशासन बना रहा था दबाव, बीएलओ ने खाया जहर, तहसीलदार पर अभद्रता का आरोप

काम पूरा होने के बाद भी प्रशासन बना रहा था दबाव, बीएलओ ने खाया जहर, तहसीलदार पर अभद्रता का आरोप

संक्षेप:

फर्रुखाबाद में बुधवार को एसआईआर के काम के दबाव मे एक बीएलओ ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचे बीएलओ ने तहसीलदार और एक प्राइवेट कर्मचारी पर अभद्रता व अनावश्यक दबाव बनाने के आरोप लगाए।

Dec 10, 2025 11:04 pm ISTPawan Kumar Sharma संवाददाता, फर्रुखाबाद
share

यूपी के फर्रुखाबाद के अमलैया मुकेरी गांव में बुधवार को एक बीएलओ ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचे बीएलओ ने तहसीलदार और एक प्राइवेट कर्मचारी पर एसआईआर का काम करने के लिए दबाव बनाने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। हालांकि तहसीलदार ने आरोपों को खारिज किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ब्लॉक शमसाबाद क्षेत्र के अमलैया मुकेरी के रहने वाले 50 वर्षीय ललित कुमार गंगवार उच्च माध्यमिक विद्यालय ममापुर में सहायक अध्यापक हैं। इस समय वह बूथ संख्या-272 पर बीएलओ के रूप में कार्यरत हैं। बुधवार को ललित ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी ले गए। हालत में सुधार न होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान ललित ने बताया कि एसआईआर के काम को लेकर उन पर लगातार अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा था। इसी से आजिज आकर जहर खाया है।

मंगलवार शाम तहसील सभागार में एसआईआर की बैठक में तहसीलदार और एक प्राइवेट कर्मचारी ने उनके साथ अभद्रता की। बुधवार सुबह भी उन्हें बुलाकर काम को लेकर दबाव बनाया गया, जबकि उनका काम 100 प्रतिशत पूरा हो गया है। ललित ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने पहले चूहा मारने वाली दवा पी थी लेकिन असर नहीं हुआ। इसके बाद बुधवार को फिर पी लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने लगी और उल्टियां होने पर परिजनों को जानकारी दी। इस संबध में तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि बूथ संख्या-272 उनके क्षेत्र में नहीं आता है।

read moreये भी पढ़ें:
सहायक BLO का शव कुएं में मिला, SIR के दबाव में आत्महत्या करने का आरोप

यहां एबीएसए शमसाबाद एआरओ के रूप में तैनात हैं। ललित से उनकी न तो मुलाकात हुई है और न ही फोन पर कोई बातचीत हुई है। वहीं, एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने कहा कि सभी बीएलओ का कार्य पूरा हो चुका है और किसी पर भी दबाव नहीं बनाया गया। 272 नंबर बूथ का काम भी पूरा था। यह जांच का विषय है कि संबंधित बीएलओ किस दबाव में ऐसे आरोप लगा रहे हैं। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |