Hindi NewsUP NewsDue to restrictions in love, girlfriend committed suicide then boyfriend also consumed poison
इश्क में बंदिशों पर प्रेमिका ने जहर खाकर दे दी जान तो प्रेमी ने भी उठाया खौफनाक कदम

इश्क में बंदिशों पर प्रेमिका ने जहर खाकर दे दी जान तो प्रेमी ने भी उठाया खौफनाक कदम

संक्षेप:

यूपी के अंबेडकरनगर से खबर आ रही है कि प्रेम में बंदिशों पर एक प्रेमिका ने जहर खाकर दे दी। इस पर प्रेमी ने खौफनाक कदम उठाते हुए जहर खा लिया। प्रेमी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tue, 16 Sep 2025 11:15 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी के अंबेडकरनगर में इश्क में बंदिशों पर प्रेमिका ने जहर खा लिया। इससे प्रेमिका की मौत हो गई। प्रेमिका के जहर खाने की खबर पाते ही प्रेमी ने भी खौफनाक उठा लिया है। प्रेमी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के माडरमऊ निवासी नदीम का करीब एक वर्ष से गांव की ही युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के घर वाले नाराज रहते थे। बताया जा रहा है कि घर वालों के प्रतिबंध लगाए जाने के कारण प्रेमिका ने रविवार की रात में जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। घर वाले रात में ही इलाज के लिए आजमगढ़ ले जा रहे थे लेकिन वे नरियांव बावली चौक तक पहुंचे ही थे कि युवती ने दम तोड़ दिया। सभी शव को वापस घर ले आए और गुपचुप तरीके से दफनाने की तैयारी करने लगे। प्रेमिका के जहर खाने से मौत होने की जानकारी जैसे ही उसके प्रेमी नदीम को मिली तो उसकी भी हालत बिगड़ने लगी।

ये भी पढ़ें:एक ही घर में 4271 वोटर, यूपी पंचायत चुनाव मतदाता पुनरीक्षण अभियान में खुली पोल
ये भी पढ़ें:यूपी के इन जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में बिजली भी गिरेगी

बताया जाता है कि उसने भी विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसकी भी हालत बिगड़ी तो आनन-फानन में उसके घर वाले उसे बसखारी ले गए और वहीं अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष अजय प्रताप यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और प्रेमिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, अन्य कार्रवाई की जा रही है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |