यूपी में आसमान से गिरा ड्रोन, पुलिस और दमकल टीम ने लगाई दौड़, ग्रामीणों में अफरा-तफरी
इटावा जिले के सैफई के गांव नंदपुरा में शुक्रवार शाम मौसम विभाग का एक ड्रोन अचानक गिरने से हड़कंप मच गया। खेतों के पास गिरे इस ड्रोन को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Etawah News: इटावा जिले के सैफई के गांव नंदपुरा में शुक्रवार शाम मौसम विभाग का एक ड्रोन अचानक गिरने से हड़कंप मच गया। खेतों के पास गिरे इस ड्रोन को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने क्षेत्र को घेरकर ड्रोन की जांच शुरू की और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई।
प्रारंभिक जांच में ड्रोन मौसम विभाग का बताया जा रहा है, जो संभवतः तकनीकी खराबी के कारण गिर गया। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। अधिकारियों ने ड्रोन को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही।
नौ महीने पहले रामपुर में गिरा था ड्रोन
नौ महीने पहले रामपुर में भी इसी तरह से एक ड्रोन दुकान के बाहर गिर गया था। जमीन पर ड्रोन गिरने के बाद लोगों में अफरातफरी का माहौल हो गया था। नगर में तहसील के सामने मीना बाजार को जाने वाले मार्ग पर अशोक सब्जी वाले की दुकान के आगे मोहल्ला भीमापुरी में एक ड्रोन ऊपर से आकर नीचे गिर गया था। पहले तो आसपास के दुकानदार और राहगीर घबराए, बाद में देखा कि ड्रोन जो कि क्षतिग्रस्त अवस्था में सड़क पर गिरा हुआ है। ड्रोन के देखने के लिए लोगों को भारी भीड़ जुट गई थी। इसी दौरान किसी ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी तो, पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर ड्रोन को कब्जे में ले लिया और कोतवाली ले गई थी। कोतवाली में ले जाने के बाद उसकी जांच पड़ताल हुई थी। ड्रोन मिलने की सूचना पर एडिशनल एसपी, क्षेत्राधिकारी भी कोतवाली पहुंचे थे।
लेखक के बारे में
Dinesh Rathourदिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट
पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर
यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका
(डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर
आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और
डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल
वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब
एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो
उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने
करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में
प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी
है।


