यूपी में डबल मर्डर से सनसनी: अवैध संबंधों के शक में पत्नी और प्रॉपर्टी डीलर पिता की गोली मारकर हत्या

लाइव हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

बुलंदशहर में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। कोतवाली खुर्जा नगर की जंक्शन रिपोर्टिंग चौकी क्षेत्र के गांव कलंदरगढ़ी में अवैध संबंधों के शक में क्लीनिक संचालक ने अपने प्रापर्टी डीलर पिता और पत्नी की पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी।

यूपी में डबल मर्डर से सनसनी: अवैध संबंधों के शक में पत्नी और प्रॉपर्टी डीलर पिता की गोली मारकर हत्या

Bulandshahr Murder: यूपी के बुलंदशहर में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। कोतवाली खुर्जा नगर की जंक्शन रिपोर्टिंग चौकी क्षेत्र के गांव कलंदरगढ़ी में अवैध संबंधों के शक में क्लीनिक संचालक ने अपने प्रापर्टी डीलर पिता और पत्नी की पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने खुद ही पुलिस को हत्या की सूचना दी। मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गांव कलंदरगढ़ी निवासी मोमिन गांव सुधेशपुर में क्लीनिक का संचालक है। रविवार की दोपहर अवैध संबंधों के शक में उसने अपने प्रापर्टी डीलर पिता रियाजुद्दीन (48 वर्ष) और पत्नी शना (22 वर्ष) को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी।

पिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी शना गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली मारने की खबर खुद आरोपी ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और घायल शना को जटिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने शना को भी मृत घोषित कर दिया। मौके पर फॉरेंसिक टीम में पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने मामले में साक्ष्य जुटाए हैं। थाना प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि मोमिन ने अवैध संबंधों के शक के चलते पत्नी और पिता की गोली मारकर हत्या कर दी है। जांच की जा रही है।

एक साल पहले हुई थी शादी, दस दिन पहले सना ने बेटे को दिया था जन्म

हत्यारोपी मोमिन को अपने पिता और पत्नी के बीच अवैध संबंध का शक था। इसे लेकर कई महीने से घर में विवाद चल रहा था। दस दिन पहले ही मोमिन की पत्नी सना ने बेटे को जन्म दिया था। गांव कलंदरगढ़ी निवासी रियाजुद्दीन पुत्र मकबूल प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। उसने अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंसी पिस्टल ली हुई थी। उसके बेटे मोमिन की शादी फरवरी 2025 में वैर निवासी सना से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही मोमिन को पत्नी सना और पिता रियाजुद्दीन के बीच अवैध संबंध का शक था। इसे लेकर परिवार में विवाद होता था। रविवार को सना के मायके पक्ष के लोग मोमिन के घर आए हुए थे। मायके पक्ष के लोगों के जाने के बाद मोमिन ने लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी सना और पिता रियाजुद्दीन की गोली मारकर हत्या कर दी।

पत्नी को एक और पिता को मारी दो गोलियां

सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया रियाजुद्दीन के दो और सना के एक गोली लगना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया, पिता और पत्नी पर लाइसेंसी पिस्टल से मोमिन ने फायरिंग की, जिसमें पिता रियाजुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी सना की उपचार के दौरान मौत हुई है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है। लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली है

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।