Hindi NewsUP NewsDouble murder in Mirzapur; mother and son killed with a sharp weapon, killer caught while disposing of the bodies
अब मिर्जापुर में डबल मर्डर; मां-बेटे की धारदार हथियार से हत्या, शव फेंकते समय हत्यारा पकड़ाया

अब मिर्जापुर में डबल मर्डर; मां-बेटे की धारदार हथियार से हत्या, शव फेंकते समय हत्यारा पकड़ाया

संक्षेप:

यूपी के मिर्जापुर में मां-बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। हत्यारा दोनों शवों को नहर में फेंकने जाते समय ग्रामीणों की नजर में आ गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Jan 13, 2026 12:06 pm ISTYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, मिर्जापुर, संवाददाता
share Share
Follow Us on

यूपी में कानपुर के बाद मिर्जापुर में डबल मर्डर को अंजाम दिया गया है। मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र के बाजार में मंगलवार की भोर में सौतेले बेटे ने मां और भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी ने दोनों शवों को ठिकाने लगाने का भी इंतजाम कर लिया था। ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर दोनों शवों को कहीं दूर फेंकना था। इसी बीच ग्रामीणों की सतर्कता से मामला खुल गया। पुलिस ने हत्यारे युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में मामला संपत्ति के विवाद का बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार मड़िहान बाजार निवासी बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसायी 32 वर्षीय आयुष गुप्ता और उनकी मां 62 वर्षीय उषा गुप्ता की धारदार हथियार से उनके ही सौतेले बेटे राहुल गुप्ता ने हत्या कर दी है। हत्या के बाद आरोपी ने दोनों शवों को एक ट्रैक्टर ट्राली पर लादा और उन्हें ठिकाने लगाने के लिए निकल गया था। आयुष का शव रास्ते में मड़िहान तिराहे पर गिर गया लेकिन उसे पता नहीं चला। ट्रैक्टर लेकर पटेवर मड़िहान ब्रांच नहर पर पहुंचा तो केवल उषा देवी का ही शव था। उसने उषा देवी के शव को नहर में फेंक दिया। वापस तिराहे पर आया तो देखा सौतेले भाई का शव गिरा है तो उसे चादर से ढंकने लगा। तभी ग्रामीणों ने देख लिया और शोर मचाने लगे।

ग्रामीणों को देख आरोपी अपने घर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी राहुल गुप्ता ने दोनों की हत्या करने और सौतेली मां के शव को नहर में फेंकने की बात बताई। पुलिस नहर में फेंके शव की तलाश कर रही है। एएसपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि सौतेली मां और भाई की हत्या करने वाले आरोपी राहुल गुप्ता को हिरासत में ले लिया गया है। आयुष के शव को मोर्चरी हाउस भेजा गया है। ऊषा गुप्ता के शव की तलाश की जा रही है। मड़िहान ब्रांच की नहर में की जा रही है। घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि संपत्ति को लेकर विवाद हुआ था।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर हैं। 

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
;;
;