Hindi NewsUP Newsdog travels on the berth of ac 3 coach of the train railways set up an investigation
ट्रेन के थर्ड एसी कोच में डॉग ने की यात्रा, कंबल और चादर भी मिला; रेलवे ने बिठाई जांच

ट्रेन के थर्ड एसी कोच में डॉग ने की यात्रा, कंबल और चादर भी मिला; रेलवे ने बिठाई जांच

संक्षेप:

पालतू डॉग ने गोरखपुर से लखनऊ तक यात्रा की। कोच अटेंडेंट ने डॉग के पालक को चादर और कंबल भी उपलब्ध कराया। थर्ड एसी कोच में 51 नंबर बर्थ पर पालतू कुत्ता लेटा हुआ था। वीडियो जिस दिन का बताया जा रहा है कि उस दिन यह बर्थ किसी पुष्पा के नाम से बुक थी। उसी कोच में 55 नंबर बर्थ भी इसी नाम आरक्षित थी।

Nov 19, 2025 12:26 pm ISTAjay Singh आशीष श्रीवास्तव, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

ट्रेन के थर्ड एसी कोच में बर्थ पर सित-जू डॉग का यात्रा करते हुए वीडियो प्रकाश में आया है। वायरल वीडियो में थर्ड एसी कोच में यात्रियों के बीच मिडिल बर्थ पर कुत्ता लेटा हुआ है, उसकी सहूलियत के लिए उसे कंबल और चादर भी उपलब्ध कराया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने इसकी जांच शुरू करा दी है। हालांकि ‘लाइव हिन्दुस्तान’ वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वायरल वीडियो गोरखपुर से जम्मूतवी जा रही अमरनाथ एक्सप्रेस (12587) का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, इस ट्रेन के कोच बी-6 में एक बर्थ पर पालतू डॉग ने गोरखपुर से लखनऊ तक यात्रा की। कोच अटेंडेंट ने डॉग के पालक को चादर और कंबल भी उपलब्ध कराया। थर्ड एसी कोच में 51 नंबर बर्थ पर एक पालतू कुत्ता लेटा हुआ था। वीडियो जिस दिन का बताया जा रहा है कि उस दिन यह बर्थ किसी पुष्पा के नाम से बुक थी। उसी कोच में 55 नंबर बर्थ भी पुष्पा के नाम आरक्षित थी। दोनों बर्थ गोरखपुर से लखनऊ तक की यात्री के लिए आरक्षित कराई गई थी।

बताया जा रहा है कि सफर के दौरान कोच में बर्थ पर कुत्ते को ले जाने पर कुछ यात्रियों ने आपत्ति भी जताई, इसके बावजूद टीटीई या किसी अन्य रेलवे स्टॉफ ने उसे नहीं हटाया। डॉग की मालकिन का कहना था कि टिकट भी उन्होंने लिया है। इसके बाद किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

स्टेशन निदेशक अमनदीप गुप्ता का कहना है कि एसी थ्री कोच में अगर किसी ने कुत्ते को लेकर सफर किया है तो यह नियम के खिलाफ है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

क्या है नियम

पालतू जानवरों को ले जाने के लिए यात्री पार्सल के जरिए बुकिंग कराकर उसे गार्ड यान केज में रख सकते हैं। इसके साथ ही अगर यात्री फर्स्ट एसी में टिकट बुक कराता है और पूरा कूपा या केबिन उसी का है तो पार्सल के जरिए बुकिंग कराकर जानवर को ले जा सकता है।

ये भी पढ़ें:यूपी के प्राइमरी शिक्षकों पर अब ऐसे ही नहीं हो जाएगा ऐक्शन; सभी BSA को आदेश जारी
ये भी पढ़ें:दिल्ली धमाके में गिरफ्तार डॉ.शाहीन और डॉ.आदिल पर ऐक्शन, मेडिकल रजिस्ट्रेशन रद्द
Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |