Hindi NewsUP Newsdoctor threw wedding reception after marrying Hindu girl Hindu organizations created ruckus and event was canceled
हिंदू लड़की से शादी के बाद डॉक्टर ने दी वलीमे की पार्टी, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा, कार्यक्रम रद्द

हिंदू लड़की से शादी के बाद डॉक्टर ने दी वलीमे की पार्टी, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा, कार्यक्रम रद्द

संक्षेप:

शाहजहांपुर में हिंदू युवती से शादी के बाद वलीमा कार्यक्रम आयोजित करना डॉक्टर को भारी पड़ गया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।

Jan 12, 2026 11:18 pm ISTDinesh Rathour शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

यूपी के शाहजहांपुर में हिंदू युवती से शादी के बाद वलीमा कार्यक्रम आयोजित करना डॉक्टर को भारी पड़ गया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा देखने के बाद वलीमे का कार्यक्रम रद्द करना पड़ गया। पुलिस ने यहां बताया कि रविवार की रात शहर कोतवाली क्षेत्र के जिया खेल मुहल्ले के निवासी डॉक्टर अदनान का एक स्थानीय मैरेज लॉन में वलीमे का कार्यक्रम था। पुलिस के अनुसार उन्होंने दिल्ली में नीलम नामक हिंदू लड़की से अदालत में विवाह किया था, इसकी सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता विवाह स्थल पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रदर्शन में शामिल हिंदूवादी नेता राजेश अवस्थी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अदनान के परिजन एक विवाह स्थल पर वलीमे की दावत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अदनान ने हिंदू युवती से शादी की है, यह सूचना मिलने पर हिंदूवादी संगठन के तमाम कार्यकर्ता विवाह स्थल पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए हिंदू युवती से शादी और वलीमे का विरोध किया। उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने वलीमे के कार्यक्रम को रुकवा दिया है। इस सिलसिले में सोमवार को पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी को एक ज्ञापन सौंपा गया है, जिसमें अदनान के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की मांग की गई है।

ये भी पढ़ें:प्रेमी संग गई थी पत्नी, बौखलाए प्रेमी ने थाने में गोली मारकर दी हत्या, 2 सस्पेंड

डॉक्टर ने दिल्ली की लड़की से की थी शादी

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने सोमवार को बताया कि पेशे से दंत चिकित्सक अदनान अंसारी (29) ने पिछले साल 12 सितंबर को दिल्ली में नीलम (35) नामक महिला से दिल्ली की एक अदालत में शादी की थी, उसी का वलीमा कार्यक्रम रविवार रात आयोजित किया गया था। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मिलने पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो परिजनों ने बताया कि उन्होंने वलीमा कार्यक्रम रद्द कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अदनान के परिजनों ने वलीमा के लिए निमंत्रण पत्र भी छपवाया था जिसमें दुल्हन का नाम नीलम अंसारी लिखा गया था। उन्होंने कहा कि नीलम दिल्ली में एमबीए की पढ़ाई करने के बाद एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम कर रही हैं। लगभग एक माह पहले सदर बाजार थाना क्षेत्र के शाहबाज नगर में 16 वर्षीय एक हिंदू लड़की के साथ मुस्लिम लड़के का निकाह करवाए जाने पर भी हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पिछले आठ सालों से काम कर रहे हैं। वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। पत्रकारिता में 13 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश की डिजिटल मीडिया और प्रिंट जर्नलिज्म में अलग पहचान है। इससे पहले लंबे समय तक प्रिंट में डेस्क पर भी काम किया है। कुछ सालों तक ब्यूरो में भी रहे हैं। यूपी और राजस्थान के सीकर जिले में भी पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ सोशल, क्राइम की खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। वायरल वीडियो की फैक्ट चेकिंग में दिनेश को महारत हासिल है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |