बीवी से झगड़े के बाद डॉक्टर ने खुद को गोली से उड़ाया, दूसरी शादी के बाद से ही चल रहा था विवाद

लाइव हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर में पत्नी से कहासुनी के बाद में तैनात सरकारी डॉक्टर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक दूसरी शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था

Doctor shoots himself after quarrel with wife
पत्नी से झगड़े के बाद डॉक्टर ने आत्महत्या की

UP News: यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पत्नी से कहासुनी के बाद कानपुर देहात में तैनात सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके से साक्ष्य जुटाए। लाइसेंसी रिवॉल्वर को कब्जे में लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लाल बंगला के परदेवनपुरवा के रहने वाले राज बहादुर सिंह का 38 वर्षीय बेटा डॉक्टर संदीप सिंह कानपुर देहात में तैनात थे। संदीप निराला नगर में ब्लासम अपार्टमेंट में परिवार से अलग पत्नी कंचन और छह महीने के बेटे के साथ रहते थे। करीब पांच साल पहले पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद संदीप ने कासगंज की रहने वाले कंचन से लव मैरिज की थी। पहली पत्नी से उनकी पांच साल की एक बेटी भी है। पिता राज बहादुर ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद शुरू हो गए थे। बताया गया कि रविवार देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

कहासुनी के बाद देर रात करीब दो बजे के आसपास संदीप ने कमरे में जाकर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर कंचन के शोर मचाने पर अपार्टमेंट में रहने वाले लोग आनन-फानन में उन्हें लेकर सर्वोदय नगर स्थित रिजेंसी अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कार्यवाहक थाना प्रभारी नीरज द्विवेदी ने बताया कि डॉक्टर ने सीने में गोली मारकर आत्महत्या की है। प्रथमदृष्टया परिवार कलह में आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पति के खुदकुशी के 15 दिन बाद पत्नी भी फंदे से लटकी

आत्महत्या से जुड़ा मामला बदायूं से भी सामने आया है। जहां पति के खुदकुशी से 15 दिन बाद पत्नी ने भी फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। महिला के मायके वालों ने ससुरालवालों पर फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

मामला उघैती थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पिपरी गांव का है। जहां रिंकू की पत्नी प्रवेश ने अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। प्रवेश की मौत की जानकारी उसके मायके वालों को हुई तो उन्होंने ससुराल वालों पर फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया। इससे पहले करीब 15 दिन पहले प्रवेश के पति रिंकू ने अपनी ससुराल फुलासी गांव में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी। पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं होने पर उसका विसरा सुरक्षित किया गया था। रिंकू के परिजनों ने उस समय ससुराल वालों पर पत्नी को विदा न करने को लेकर शराब में जहर देने का आरोप लगाया था।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsबीवी से झगड़े के बाद डॉक्टर ने की आत्महत्या, शादी के बाद से ही चल रहा था विवाद