नाइट ड्यूटी पर नर्स से डॉक्टर ने किया रेप, प्रेग्नेंट हुई तो शादी का झांसा दिया; फिर बोला-पहले धर्म बदलो
रात को ड्यूटी के दौरान नर्स को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। नर्स के विरोध पर डॉक्टर ने उसे धमकाया भी। रेप की वजह से जब नर्स गर्भवती हो गई तो डॉक्टर भेद खुलने के डर से उसे शादी का झांसा देने लगा। पीड़ित नर्स ने जब वास्तव में डॉक्टर से शादी के लिए कहा तो डॉक्टर ने पहले धर्म बदलने की शर्त रख दी।

Doctor Raped Nurse : उत्तर प्रदेश के बिजनौर के एक अस्पताल में शर्मनाक घटना हुई है। यहां नाइट ड्यूटी के दौरान एक डॉक्टर ने नर्स के साथ रेप कर दिया। नर्स इस रेप की वजह से प्रेग्नेंट हो गई तो डॉक्टर ने उसे शादी का झांसा दिया लेकिन शादी करने से पहले धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा। डॉक्टर की इस करतूत से पीड़ित नर्स ने पुलिस से शिकायत करते हुए मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने आरोपी डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। नर्स ने इस बीच सोशल मीडिया पर अपने साथ गैंगरेप और धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। घटना को लेकर हिंदूवादी संगठन गुस्से में हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ।
बिजनौर के नहटौर क्षेत्र के गांव निवासी युवती धामपुर स्थित नर्सिंग होम में नर्स है। उसका आरोप है कि अस्पताल के मालिक डॉ. फैजान निवासी पीपलसाना ने तीन महीने पहले रात को ड्यूटी के दौरान अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान नर्स लगातार विरोध करती रही। नर्स के विरोध पर डॉक्टर ने उसे धमकाया भी। रेप की वजह से जब नर्स गर्भवती हो गई तो आरोपी डॉक्टर भेद खुलने के डर से उसे शादी का झांसा देने लगा लेकिन पीड़ित नर्स ने जब वास्तव में डॉक्टर से शादी के लिए कहा तो डॉक्टर ने पहले धर्म बदलने की शर्त रख दी। आरोप है कि डॉक्टर नर्स पर धर्मांतरण का दबाव बना रहा था। नर्स इसके लिए तैयार नहीं हुई। उसने धर्मांतरण से साफ इनकार कर दिया। नर्स के विरोध और धर्मांतरण से इनकार करने पर आरोपी डॉक्टर ने शादी करने से इनकार कर दिया।
कार्यस्थल पर डॉक्टर की ज्यादतियों और रेप जैसे जघन्य अपराध का शिकार हुई नर्स के लिए यह स्थिति काफी तकलीफदेह थी। इन हालात में नर्स ने पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की। पीड़ित नर्स की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर फैजान के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
क्या बोली पुलिस
इस मामले में सीओ धामपुर अभय कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता ने 31 मई को तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपी चिकित्सक फैजान पर मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर लगाए गए गैंगरेप और धर्मांतरण के दबाव के आरोपों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
और पढ़ें

