गाड़ी बेचते समय भूलकर भी न करिएगा ऐसी गलती, हादसा या अपराध हुआ तो फंस सकते हैं आप

गाड़ी बेचते समय भूलकर भी न करिएगा ऐसी गलती, हादसा या अपराध हुआ तो फंस सकते हैं आप

संक्षेप:

बिना 29 और 30 नंबर फार्म पर ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी किए वाहन सौंपना कानूनी जोखिम है। कई लोग 100 रुपये के स्टाम्प पेपर पर बिक्री का अनुबंध कर वाहन दे देते हैं लेकिन यह दस्तावेज कानूनी रूप से पर्याप्त नहीं होता। यदि उस वाहन से कोई हादसा या अपराध हो जाए तो जिम्मेदारी पुराने वाहन मालिक की बन जाती है।

Nov 12, 2025 08:35 am ISTAjay Singh संवाददाता, गोरखपुर
share

यदि आप अपनी कार या बाइक बेचने का मूड बना रहे हैं तो भूलकर भी ऐसी गलती न करिएगा। अक्सर ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जहां वाहन विक्रेता अपने वाहन बेच तो देते हैं लेकिन खरीदार ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी करने में देरी करते हैं। इस बीच यदि उस वाहन से कोई हादसा या अपराध हो जाए तो जिम्मेदारी पुराने वाहन मालिक की बन जाती है। क्योंकि कागजों में वाहन अभी भी उसके नाम पर दर्ज रहता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दिल्ली में हाल ही में हुए बम ब्लास्ट ने इस भय को और गहरा कर दिया है। जांच में खुलासा हुआ कि ब्लास्ट में इस्तेमाल वाहन चार बार बिक चुका था मगर आरटीओ में कभी ट्रांसफर नहीं हुआ। इस घटना के बाद गोरखपुर के वाहन विक्रेताओं में भी चिंता बढ़ी है। यहां भी कई ऐसे मामले हैं जहां विक्रेता ने वाहन तो बेच दिया लेकिन खरीदार ने नामांतरण नहीं कराया और बाद में हादसे की स्थिति में पुराने मालिक को पुलिस और अदालतों का चक्कर लगाना पड़ा।

आरटीओ विभाग के अनुसार, बिना 29 और 30 नंबर फार्म पर ट्रांसफर प्रक्रिया पूर्ण किए वाहन सौंपना कानूनी जोखिम है। कई लोग 100 रुपये के स्टाम्प पेपर पर बिक्री का अनुबंध कर वाहन दे देते हैं लेकिन यह दस्तावेज कानूनी रूप से पर्याप्त नहीं होता।

कोर्ट में जाने के बाद ही ऐसे मामले सुलझते है। ऐसा ही एक मामला दो साल पहले सामने आया था जब एक महिला द्वारा खरीदी गई कार से दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। वाहन विक्रेता ट्रांसफर न होने का सबूत पेश नहीं कर सका और पुलिस ने उसी पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

क्या बोले आरटीओ अधिकारी

गोरखपुर के एआरटीओ प्रशासन अरुण कुमान ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे वाहन बेचते समय नियमों का पालन करें। नामांतरण, बीमा, टैक्स और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट को अद्यतन रखकर ही वाहन सौंपें। अब ऐसे मामलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि भविष्य में कोई विक्रेता कानून के फंदे में न फंसे।

read moreये भी पढ़ें:
कौन है डॉ.परवेज? दिल्ली विस्फोट के बाद जिसके यहां पड़ी ATS और पुलिस की रेड
आतंकियों ने लखनऊ को दहलाने का बनाया था प्लान, प्रमुख स्थानों की कर रहे थे रेकी
Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |