Hindi NewsUP NewsDiwali gift to 1.86 crore women in UP, CM Yogi transfers gas cylinder subsidy money pm Ujjwala Yojana Free Gas
यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को दिवाली तोहफा, योगी ने ट्रांसफर किए सब्सिडी के रुपए

यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को दिवाली तोहफा, योगी ने ट्रांसफर किए सब्सिडी के रुपए

संक्षेप: उत्तर प्रदेश की 1.86 करोड़ महिलाओं को बुधवार को योगी आदित्यनाथ ने दिवाली  पर फ्री गैस का तोहफा दिया है। योगी ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के तहत 1,500 करोड़ रुपये प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र महिलाओं को गैस सिलेंडर के सब्सिडी के रुपए ट्रासंफर किए हैं।

Wed, 15 Oct 2025 12:28 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को 1.86 करोड़ महिलाओं को दिवाली पर गैस सिलेंडकर तोहफा दिया है। लोक भवन में दीपावली के अवसर पर 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के तहत 1500 करोड़ रुपये प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र महिलाओं को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी ट्रांसफर किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दीपावली के इस त्यौहार पर जो भी खरीदे वह स्वदेशी ही खरीदे और किसी को गिफ्ट भी देना हो तो वह गिफ्ट भी हमारे अपने लोगों द्वारा बनाए गए स्वदेशी ही होना चाहिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राज्य कर्मचारियों को बड़ा उपहार देते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बोनस देने का निर्णय किया। इस फैसले के चलते राज्य के 14.82 लाख कर्मचारियों को 6908 रुपये बोनस दिया जाएगा। इससे राज्य सरकार के खजाने पर 1022 करोड़ रुपये का व्यय आएगा। साथ ही मुख्यमंत्री बोनस के समयबद्ध भुगतान के भी निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें:405 करोड़ से स्मार्ट होंगे यूपी के ये 7 शहर, सीएम योगी ने प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
ये भी पढ़ें:लखनऊ में दादा मियां की दरगाह पर संत प्रेमानंद के लिए मांगी गई दुआ

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों के परिश्रम और निष्ठा के प्रति राज्य सरकार की सराहना का प्रतीक है। प्रदेश की प्रगति में सरकारी कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, और सरकार हर स्तर पर उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य सरकार के कर्मचारियों को उत्पादकता असम्बद्ध बोनस अनुमन्य किया गया है। यह बोनस मासिक परिलब्धियों की अधिकतम सीमा ₹7,000 के आधार पर 30 दिनों की परिलब्धियों का आगणन करते हुए दिया जाएगा, जिससे प्रत्येक पात्र कर्मचारी को ₹6,908 का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली से पहले यह आर्थिक लाभ कर्मचारियों के परिवारों के लिए आनंद और उत्साह लेकर आएगा तथा शासन-प्रशासन में नई ऊर्जा का संचार करेगा। इस निर्णय से राज्य सरकार के लगभग 14 लाख 82 हजार कर्मचारी लाभान्वित होंगे, जिस पर कुल व्ययभार लगभग ₹1,022 करोड़ आएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि पात्र कर्मचारियों को बोनस का भुगतान समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए ताकि सभी परिवार इस पर्व को उल्लासपूर्वक मना सकें।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |