दिव्या मित्तल ने गरमाया मिर्जापुर का सियासी माहौल, स्वागत में दिखे भाजपा नेता, क्या है प्लान?

लाइव हिन्दुस्तान, मिर्जापुर, संवाददाता
Follow us on Google News
share

आईएएस से इस्तीफा देकर राजनीति करने का ऐलान कर चुकीं दिव्या मित्तल नवरात्र के पहले दिन रविवार को मिर्जापुर पहुंचीं। यहां की डीएम रह चुकीं दिव्या के आते ही जिले का राजनीतिक माहौल गरमा गया।

ex ias Divya Mittal
पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल मिर्जापुर पहुंचने पर अपने स्वागत से अभिभूत दिखाई दीं।

मिर्जापुर, संवाददाता। आईएएस से इस्तीफा देकर राजनीति करने का ऐलान करने वाली दिव्या मित्तल के मिर्जापुर पहुंचते ही जिले का सियासी माहौल गरमा गया है। प्रयागराज की सीमा से प्रवेश करते ही उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं की मौजूदगी ने कई चर्चाओं को जन्म दे दिया। मिर्जापुर की डीएम रहीं दिव्या ने अगले नौ दिनों तक जिले में ही रहने और यहीं पर अगले कदम की भी घोषणा की बात कह दी है। ऐसे में माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में उनका कार्य क्षेत्र मिर्जापुर ही हो सकता है। आईएएस से इस्तीफा देने के बाद भी उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा मिर्जापुर की में तैनाती और यहां के कार्यों की की थी। लहुरियादह का मामला आज भी उनके एक्स हैंडल पर पिन है।

नवरात्र के पहले दिन रविवार को दिव्या मित्तल के मिर्जापुर पहुंचने की खबर मिलते ही समर्थक प्रयागराज की सीमा पर स्थित पाली गांव और गैपुरा में बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ जुट गए और गुलाब की पंखुड़ियों से उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में भाजपा के पूर्व महामंत्री रमेश दुबे भी नजर आए। इस दौरान दिव्या मित्तल ने चुनाव लड़ने का खुलासा तो नहीं किया, लेकिन यही पर राजनीति को सही दिशा देने की बात कही। वहीं, दिव्या मित्तल के स्वागत में पहुंचे भाजपा नेता रमेश दुबे ने कहा कि अच्छे लोगों का साथ देने में कोई बुराई नहीं है।

नई पारी की ओर इशारा

नवरात्र के पहले दिन विंध्यधाम पहुंची मिर्जापुर की पूर्व डीएम दिव्या मित्तल ने अपनी नई पारी की ओर इशारा कर दिया। मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि मैंने राजनीति में आने की घोषणा की है, लेकिन किसी पार्टी में शामिल नहीं होने जा रही हूं। नवरात्र में ही नए कदम को सार्वजनिक करूंगी।

डेढ़ घंटे तक लाइन में लगकर आम लोगों की तरह दर्शन

दिव्या मित्तल ने मां विंध्यवासिनी का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। वह गेट नंबर दो पर पहुंचकर सामान्य कतार में खड़ी हुईं और करीब डेढ़ घंटे लाइन में लगे रहने के बाद गर्भगृह में मां का दर्शन किया। इसके बाद हवनकुंड में पहुंचकर आहुति अर्पित की। इसके बाद उन्होंने नौ दिनों का अनुष्ठान संकल्पित किया। विंध्यधाम के पुरोहित ने मां की चुनरी और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। वहीं, दिव्या मित्तल ने मंदिर की छत पर पहुंचकर विशेष अनुष्ठान के लिए पुरोहित से संकल्प कराया।

नौ दिनों तक विंध्याचल में ही निवास

पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि नवरात्र के प्रथम दिन मां के दर्शन के लिए आई हूं। अभी मैं नौ दिनों तक विंध्याचल में ही रहूंगी। इन्हीं नौ दिनों में आगे की रूपरेखा तय करूंगी। मेरे आने वाले जीवन में जो भी नए कदम होंगे, उसकी घोषणा भी जल्द करूंगी। मैं जानती हूं कि मेरे राजनीति में आने की घोषणा के बाद आप लोगों की जिज्ञासा बढ़ गई है। इसकी जल्द घोषणा करूंगी। हां, इतना पक्का है कि किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रही हूं। इस दौरान लहुरियादह की दुईजी देवी से भी भेंट करूंगी। उनकी तबीयत इन दिनों खराब है। उनका हमें आशीर्वाद मिला है।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsदिव्या मित्तल ने गरमाया मिर्जापुर का सियासी माहौल, स्वागत में दिखे भाजपा नेता