Hindi NewsUP Newsdistraught lawyer hanged himself at home after his wife left with his son leaving behind suicide note
बेटे के साथ गई पत्नी, आहत वकील ने घर में फंदे पर लटककर दी जान, सुसाइड नोट भी छोड़ा

बेटे के साथ गई पत्नी, आहत वकील ने घर में फंदे पर लटककर दी जान, सुसाइड नोट भी छोड़ा

संक्षेप: बदायूं में एक अधिवक्ता ने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक ने जान देने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने अपनी पत्नी को दोषी ठहराया।

Sat, 8 Nov 2025 03:56 PMDinesh Rathour बदायूं, हिन्दुस्तान टीम
share Share
Follow Us on

यूपी के बदायूं में एक अधिवक्ता ने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक ने जान देने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने अपनी पत्नी को दोषी ठहराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की वजह और सुसाइड नोट के विवरण से पूरे परिवार और आसपास के लोग स्तब्ध हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मामला दातागंज कोतवाली के बेहटा माधव गांव का है। यहां के रहने वाले अधिवक्ता दुर्विजय सिंह, 40 वर्ष, पुत्र चेतराम ने शुक्रवार को किसी समय अपने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक दिखाई नहीं देने पर परिवार के लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे से लटके हुए थे। इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी रेशमा को दोषी बताया। सुसाइड नोट में दुर्विजय सिंह ने लिखा कि वह आत्महत्या कर रहा है, लेकिन पुलिस को जरूर बुलाया जाए ताकि उसकी पत्नी रेशमा जेल जा सके। उन्होंने कहा कि वह अपनी पत्नी की वजह से ही आत्महत्या कर रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे दुर्विजय के भाई कृपाल सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी रेशमा दूसरे गांव के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ अपने बेटे को लेकर करीब 15 दिन पहले चली गई थी। तब से उनका भाई अवसाद में था और उसने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट भी लिखा। कृपाल सिंह ने बताया कि दुर्विजय अपने भाइयों में सबसे छोटा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह ने बताया कि एक अधिवक्ता द्वारा आत्महत्या की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जांच में सुसाइड नोट को भी शामिल किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:पत्नी की मौत से इस कदर टूटा पति, 8वें दिन फांसी लगाकर दे दी जान; मचा कोहराम
ये भी पढ़ें:बरेली हिंसा: तौकीर समेत सभी छह आरोपियों को झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |