अंतिम संस्कार से पहले पिंडदान स्थल पर विवाद, खेत मालिक से कहासुनी, शव लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण

बिजनौर/हल्दौर
Follow us on Google News
share

बिजनौर में अंतिम संस्कार से पहले पिंडदान स्थल पर शव रखने को लेकर विवाद हो गया। खेत मालिक और ग्रामीणों के बीच शव रखे जाने कोलेकर कहासुनी हो गई। इस पर ग्रामीण शव लेकर सीधे थाने पहुंच गए।

Dispute over Pind Daan site in Bijnor
खेत मालिक से झगड़े के बाद शव लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण

Bijnor News: यूपी के बिजनौर जिले में पिंडदान स्थल पर शव रखने को लेकर खेत मालिक और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। काफी देर तक दोनों के बीच कहासुनी होती रही। विवाद बढ़ा तो ग्रामीण शव को वाहन में लेकर थाने पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने जांच कर समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हो गए और शव को अंतिम संस्कार के लिए गंगा बैराज घाट ले गए।

गांव कुंडा बागेन के ग्रामीणों ने कुछ समय पहले नहर पटरी के पास गांव कुम्हारपुरा निवासी एक किसान के खेत के पास पिंडदान स्थल का निर्माण कराया था। खेत स्वामी का आरोप है कि उसने निर्माण के समय ही खेत के पास पिंडदान स्थल बनाए जाने का विरोध किया था और पुलिस से शिकायत की थी। शुक्रवार को गांव कुंडा बागेन निवासी 90 वर्षीय परमेश्वरी देवी का निधन हो गया। अंतिम संस्कार से पहले परिजन और ग्रामीण उनके शव को लेकर पिंडदान स्थल पर पहुंचे और शव वहां रख दिया। इसी दौरान खेत स्वामी मौके पर पहुंच गया और खेत के पास शव रखने का विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

अफसरों ने ऐसे सुलझाया विवाद

विवाद बढ़ने पर ग्रामीण, शव को वाहन में लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार सार्थक चावला, कानूनगो वीरेंद्र सेठी, लेखपाल सतेंद्र कुमार, आशाराम, चंद्रप्रकाश सिंह तथा पीडब्ल्यूडी के जेई नरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत की और स्थल की पैमाइश कराई। नायब तहसीलदार सार्थक चावला ने बताया कि पिंडदान स्थल और आसपास के खेत की पैमाइश कराई गई है। इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। नियमानुसार समाधान कराया जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और शव को अंतिम संस्कार के लिए गंगा बैराज घाट ले गए।

प्रशासन ने कब्र खुदवाकर निकलवाया शव

वहीं दूसरी ओर अंबेडकरनगर में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खुदवाकर महिला का शव बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 13 जुलाई को महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने उसे गांव के बाहर दफना दिया था। दिल्ली से लौटने के बाद मृतका के पुत्र आकाश ने 16 जुलाई को पुलिस को तहरीर देकर अपने ही पिता पर मां की हत्या का गंभीर आरोप लगाया। बेटे का कहना है कि उसके पिता का किसी दूसरी महिला से प्रेम संबंध है और इसी वजह से उन्होंने उसकी मां की हत्या कर शव को दफना दिया। बेटे की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने न्यायालय और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी कराई, जिसके बाद शुक्रवार को मजिस्ट्रेट की निगरानी में कब्र खोदकर शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsअंतिम संस्कार से पहले पिंडदान स्थल पर विवाद, शव लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण