घर से नाराज होकर कानपुर गई छात्रा से दरिंदगी; रेप के बाद 70 हजार में बेचा, दास्तां सुन पुलिस भी दंग

हिन्दुस्तान, संवाददाता, कौशांबी
Follow us on Google News
share

घर से नाराज होकर कानपुर पहुंची किशोरी के साथ रेप किया गया। फिर 70 हजार रुपये में बेचकर अधेड़ से जबरन शादी करा दी गई। पीड़िता को दासी की तरह प्रताड़ित किया गया। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

घर से नाराज होकर कानपुर गई छात्रा से दरिंदगी; रेप के बाद 70 हजार में बेचा, दास्तां सुन पुलिस भी दंग

घर से नाराज होकर कानपुर पहुंची कौशांबी के कोखराज इलाके की किशोरी संग दरिंदगी की गई। इसके बाद 70 हजार रुपये में सौदा कर जबरन उसका विवाह अधेड़ उम्र के व्यक्ति से करा दिया गया। कथित तौर पर सात फेरे लेने वाले आरोपी व उसके परिजनों ने भी पीड़िता पर जुल्म करने की सभी हदें पार कर दीं। उसे दासी की तरह रखा गया। बयान के दौरान पीड़ित किशोरी का दर्द सुन पुलिस अफसरों के कान खड़े हो गए। शर्मनाक करतूत में शामिल दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लिखापढ़ी के बाद मीडिया के सामने पेश कर शुक्रवार को सभी का चालान कर दिया गया।

घर से नाराज होकर कानपुर पहुंची थी छात्रा

कोखराज इलाके की किशोरी हाईस्कूल की छात्रा है। 24 मार्च 2026 को वह परीक्षा देने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। वापस नहीं लौटी तो दूसरे दिन उसके पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने तत्काल मुकदमा कायम कर खोजबीन शुरू की। 22 अप्रैल को किशोरी को कासगंज जिले से बरामद किया गया। इसके बाद उसका बयान कराया गया तो चौंकाने वाला खुलाया हुआ। किशोरी द्वारा दिए गए बयान के मुताबिक, उस रोज वह घर से नाराज होकर कानपुर चली गई थी। वहां स्टेशन पर आरोपी अंशू मिला। फुसलाकर वह उसे होटल में ले गया। वहां मनमानी की।

रेप के बाद छात्रा को 70 हजार में बेचा

दो दिन तक होटल में रखने के बाद अपने दोस्त शाहरुख हुसैन के कमरे पर भी रखकर जोर-जबर्दस्ती की। फिर, अपनी महिला मित्र अनुराधा के सहयोग से उसको कासगंज निवासी महिला मंजू देवी के हाथ 70 हजार रुपये में बेच दिया। मंजू ने किशोरी का विवाह अपने अधेड़ उम्र के देवर सुमित से करवा दिया। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि पीड़ित किशोरी को विवाह के बाद किसी दासी की तरह रखा जा रहा था। कमरे से बाहर नहीं निकलने दिया जाता था। आरोपियों ने उसकी कई बार पिटाई भी की थी।

किशोरी को खोजते हुए कोखराज पहुंचे थे आरोपी

किशोरी का बयान दर्ज कराने के बाद ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि गुरुवार को आरोपी लड़की को खोजते हुए कोखराज के रोही चौराहा पहुंच गए। वहां उसकी फोटो दिखाकर उसके बाबत लोगों से जानकारी मांग रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने सभी को दबोच लिया।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।