पूर्वांचल से जेवर एयरपोर्ट की होगी सीधी कनेक्टिविटी, इन स्टेशनों के बीच रेल लाइन बिछाने की तैयारी

Ajay Singh पीयूष श्रीवास्तव, प्रयागराज
share

अभी प्रयागराज या पूर्वांचल के शहरों से जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए कोई सीधी ट्रेन सुविधा उपलब्ध नहीं है। यात्रियों को पहले गाजियाबाद या आनंद विहार टर्मिनल उतरना पड़ता है। जेवर एयरपोर्ट से उतरने के बाद भी ट्रेन पकड़ने के लिए इन स्टेशनों तक जाना ही एकमात्र विकल्प है।

पूर्वांचल से जेवर एयरपोर्ट की होगी सीधी कनेक्टिविटी, इन स्टेशनों के बीच रेल लाइन बिछाने की तैयारी

UP News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) तक पहुंचने के लिए पूर्वांचल के यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। उत्तर मध्य रेलवे ने जेवर एयरपोर्ट तक ट्रेन सुविधा के लिए नई रेल लाइन बिछाने की तैयारी तेज कर दी है। प्रस्तावित 84 किलोमीटर लंबी यह रेल लाइन पलवल और चोला रेलवे स्टेशन के बीच बनाई जाएगी, जिससे प्रयागराज समेत पूर्वांचल के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिल सकेगी। यात्रियों को इससे बड़ी सुविधा मिल जाएगी।

अभी प्रयागराज या पूर्वांचल के शहरों से जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए कोई सीधी ट्रेन सुविधा उपलब्ध नहीं है। यात्रियों को पहले गाजियाबाद या आनंद विहार टर्मिनल उतरना पड़ता है, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ जाते हैं। जेवर एयरपोर्ट से उतरने के बाद भी ट्रेन पकड़ने के लिए इन स्टेशनों तक जाना ही एकमात्र विकल्प है। उत्तर मध्य रेलवे की ओर से प्रस्तावित यह नई लाइन सीधे जेवर एयरपोर्ट को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ेगी।

Voice of UP

सर्वे पूरा, डीपीआर अंतिम चरण में

रेलवे सूत्रों के मुताबिक परियोजना का सर्वे कार्य पूरा हो चुका है और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) अंतिम चरण में है। करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस लाइन के लिए जल्द ही काम शुरू होने की संभावना है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी जैसे शहरों से जेवर एयरपोर्ट तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू हो सकेगी।

क्या बोले अधिकारी

एनसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि पलवल-चोला के बीच 84 किमी नई रेल लाइन बनाने की तैयारी है। उत्तर मध्य रेलवे ने इसकी तैयारी पूरी कर रही है। सर्वे के बाद डीपीआर अंतिम चरण में है। जल्द ही काम शुरू होगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।