
भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की पैरवी करता रहूंगा; धीरेंद्र शास्त्री ने युवाओं से किया आह्वान
बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री शुक्रवार को सुलतानपुर पहुंचे। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कई नेता और जिला प्रशासन मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की पैरवी अपने जीवन के अंतिम क्षण तक करता रहूंगा। यह सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं का संकल्प है।
बागेश्वर पीठाधीश्वर शुक्रवार को सुलतानपुर पहुंचे। विजेथुआ धाम पर आयोजित महोत्सव में भाग लेने के लिए अमहट हवाई पट्टी पर बागेश्वर पीठाश्वर धीरेन्द्र शास्त्री का आगमन हुआ। यहां भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी सहित अन्य नेताओं और जिला प्रशासन ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जय श्रीराम और बागेश्वर सरकार अमर रहें के नारे लगे। लोगों में अपने आराध्य दर्शन की उत्सुकता साफ झलक रही थी।
धीरेंद्र शास्त्री के चार्टर्ड प्लेन से उतरने के बाद भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। बिजथुआ महोत्सव में पहुंचने से पहले धीरेंद्र शास्त्री धाम पहुंच कर हनुमान जी का दर्शन पूजन और आरती उतारे। यहां जिले भर से श्रद्धालु धीरेंद्र शास्त्री को सुनने और झलक पाने के लिए पहुंचे थे। धीरेंद्र शास्त्री ने पत्रकारों से भी बातचीत की। इस दौरान बागेश्वर धाम सरकार ने कहा, “मैं भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की पैरवी अपने जीवन के अंतिम क्षण तक करता रहूंगा। यह सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं का संकल्प है।" उन्होंने आगे कहा कि हिंदू धर्म के आदर्शों और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी रहेंगे। धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के गौरव की रक्षा के लिए उन्होंने युवाओं से आह्वान किया।
प्रेमानंद महाराज से मिले बागेश्वर धाम
इससे पहले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री मंगलवार को प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन स्थित श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचे। उन्होंने संत का कुशलक्षेम जाना और आध्यात्मिक चर्चा की। जब धीरेन्द्र कृष्ण ने उनको बताया कि वह मुंबई में थे और मायाजाल में फंसे थे, तब प्रेमानंद महाराज ने कहा कि आप भगवान के पार्षद हैं और पार्षद माया से मुक्त करते हैं। आह्वान किया कि जहां आप जाएं वहां भगवत नाम का प्रचार प्रसार करें, इससे माया दूर हो जाती है।

लेखक के बारे में
Pawan Kumar Sharmaपवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।
और पढ़ें



