Hindi NewsUP NewsDevotees coming to Mahakumbh will get food Kalpvas will be given free ration twice
महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा भोजन, कल्पवासियों को दो बार दिया जाएगा फ्री राशन

महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा भोजन, कल्पवासियों को दो बार दिया जाएगा फ्री राशन

संक्षेप:

  • महाकुंभ मेले में आने और प्रवास करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खाने का भी इंतजाम किया गया है। मेले के दौरान जगह-जगह भंडारा चलेगा। मेले में प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालु और कल्पवास करने वाले 10 लाख कल्पवासियों के लिए मेला प्रशासन भोजन के लिए विशेष इंतजाम करने जा रहा है।

Oct 20, 2024 09:29 pm ISTDinesh Rathour हिन्दुस्तान, प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता
share Share
Follow Us on

महाकुंभ 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं। महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का सरकार ने खास ध्यान रखा है। साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा महाकुंभ मेले में आने और प्रवास करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खाने का भी इंतजाम किया गया है। मेले के दौरान जगह-जगह भंडारा चलेगा। भंडारे का आयोजन मेला प्रशासन की ओर से किया जाएगा। मेले में प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालु और कल्पवास करने वाले 10 लाख कल्पवासियों के लिए मेला प्रशासन भोजन के लिए विशेष इंतजाम करने जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भंडारे के अलावा 10 लाख कल्पवासियों को दो बार राशन देने की भी व्यवस्था होगी। एडीएम मेला विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि कल्पवासियों के लिए राशन कार्ड बनेंगे। 160 उचित दर वाली राशन की दुकानें खुलेंगी। महाकुम्भ में 10 लाख कल्पवासियों के आने का अनुमान है। हर शिविर में औसत पांच कल्पवासी रहेंगे। कल्पवासियों के लिए दो लाख राशन कार्ड बनाने की तैयारी है। कल्पवासियों को जनवरी और फरवरी में दो बार मुफ्त राशन दिया जाएगा।

एडीएम मेला के मुताबिक राशन कार्ड धारक को प्रति व्यक्ति तीन किलो गेंहू-आटा, दो किलो चावल, दो किलो चीनी, दो लीटर मिट्टी का तेल और एक घरेलू गैस कनेक्शन देने तैयारी है। गैस सिलेंडर एकबार रीफिल किया जा सकेगा। श्रद्धालु और कल्पवासियों को खाद्यान उपलब्ध कराने के लिए पांच गोदाम बनाए जाएंगे। खाद्यान, मिट्टी के तेल और गैस सिलेंडर की व्यवस्था पर 43 करोड़ रुपये खर्च होगा।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |