Hindi NewsUP Newsdeputy cm brijesh pathak announces several benefits for up nurses home district postings promotions and allowances
गृह जिले में तैनाती, प्रमोशन और भत्तों का लाभ; डिप्टी CM ने यूपी की नर्सों के लिए किए कई ऐलान

गृह जिले में तैनाती, प्रमोशन और भत्तों का लाभ; डिप्टी CM ने यूपी की नर्सों के लिए किए कई ऐलान

संक्षेप: राजकीय नर्सेस संघ के 18वें अधिवेशन में ब्रजेश पाठक ने कहा कि नर्सिंग संवर्ग लंबे समय से गृह जनपद में तैनाती की मांग कर रहा है। नर्सों के हितों की रक्षा करते हुए उन्हें गृह जनपद में तैनाती की जा सकेगी। वर्ष 2010 से पहले महानिदेशालय और अस्पतालों में रिक्त उच्च पदों को पदोन्नति से भरे जाएंगे।

Sun, 9 Nov 2025 05:36 AMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊ
share Share
Follow Us on

राजकीय नर्सेस संघ के 18वें अधिवेशन में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने नर्सों को कई सौगातें देने की घोषणा की। चिकित्सा शिक्षा विभाग की भांति स्वास्थ्य महकमे की नर्सों को भी गृह जनपद में तैनाती देने का वादा किया। इसका प्रस्ताव स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. रतन पाल सिंह से मांगा है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द प्रस्ताव भेजे ताकि उस पर नियमानुसार फैसला लिया जा सके।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शनिवार को गांधी भवन में राजकीय नर्सेस संघ के 18वें अधिवेशन में ब्रजेश पाठक ने कहा कि नर्सिंग संवर्ग लंबे समय से गृह जनपद में तैनाती की मांग कर रहा है। उनकी मांग जायज है। नर्सों के हितों की रक्षा करते हुए उन्हें गृह जनपद में तैनाती की जा सकेगी। वर्ष 2010 से पहले महानिदेशालय और अस्पतालों में रिक्त उच्च पदों को पदोन्नति से भरे जाएंगे। इसके अलावा एसपी और अन्य भत्तों का लाभ दिलाने का प्रयास सरकार करेगी।

कड़ी मेहनत से दूसरों का घर कर रही रोशन

डिप्टी सीएम ने कहा कि नर्स कड़ी मेहनत करती हैं ताकि दूसरों के घरों को रोशन किया जा सके। उन्होंने कहाकि मरीजों की जिंदगी बचाने में डॉक्टरों की तरह नर्स अहम भूमिका अदा कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि नर्स डॉक्टर से ज्यादा मरीज के पास रहकर सेवा करती हैं। डॉक्टरों के निर्देशों को पालन कर मरीजों की सेवा करती हैं। उन्हें दवा देने से लेकर ड्रेसिंग तक करती हैं।

इस मौके पर विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. रतनपाल सिंह, एडी मंडल डॉ. जीपी गुप्ता, बलरामपुर चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवाशीष शुक्ला, राजकीय नर्सेज संघ की अध्यक्ष शर्ली भंडारी, महामंत्री अशोक कुमार, स्वास्थ्य महासंघ के प्रवक्ता सुनील कुमार, कमल श्रीवास्तव, कपिल वर्मा, शंभु, सर्वेश पाटिल, प्रदीप गंगवार उपस्थित रहे।

नर्सिंग सेवा का पेशा, मरीजों से करें अच्छा व्यवहार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि नर्सिंग सेवा का पेशा है। लिहाजा मरीजों की पूरी शिद्दत से सेवा करें। उनकी पीड़ा को दूर करें। मरीजों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। मरीज आपकी सेवा से ही ठीक होते हैं। मरीजों को भगवान मानकर उनकी सेवा करें। अपने दायित्वों को ईमानदारी से निभाएं। उन्होंने कहाकि तनख्वाह भरण पोषण के लिए है। इसे और बेहतर करने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। यदि आपको अपने संस्थान या उच्च अधिकारियों से कोई समस्या है तो हमारे पास आ सकते हैं। समस्याओं का समाधान होगा।

पुरानी पेंशन बहाल हो

संघ के महासचिव अशोक कुमार ने कहा कि नर्सें पूरी मेहनत से काम कर रही हैं। मरीजों की सेवा कर रही हैं। लेकिन वेतन व भत्ते काफी कम हैं। सरकार पुरानी पेंशन बहाल करें। खाली पदों को भरे। नए अस्पतालों में बेड के हिसाब से पदों का सृजन करें।

ये भी पढ़ें:यूपी में 100 से 500 वर्ग मीटर तक मकान तो नो टेंशन, अब आसानी से पास होंगे नक्शे
ये भी पढ़ें:एसआईआर को लेकर कांग्रेस ने की बड़ी तैयारी, यूपी में बनाए 1400 प्रभारी
Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |