अब बंदूक और मिसाइल से नहीं लड़े जाएंगे युद्ध, नोएडा में लगाएंगे ड्रोन बनाने की बड़ी फैक्ट्री: ब्रजेश पाठक

लाइव हिन्दुस्तान, बाराबंकी
Follow us on Google News
share

यूपी सरकार के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि कैंसर के मरीज बढ़ रहे हैं। इसलिए हर जिले में मेडिकल कॉलेज और मण्डल पर कैंसर के अस्पताल खोले जाएंगे।

अब बंदूक और मिसाइल से नहीं लड़े जाएंगे युद्ध, नोएडा में लगाएंगे ड्रोन बनाने की बड़ी फैक्ट्री: ब्रजेश पाठक

Brajesh Pathak News: बाराबंकी पहुंचे यूपी सरकार के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि कैंसर के मरीज बढ़ रहे हैं। इसलिए हर जिले में मेडिकल कॉलेज और मण्डल पर कैंसर के अस्पताल खोले जाएंगे। चिकित्सकों को पांच लाख रुपये वेतन पर हॉयर किया जा रहा है। विशेषज्ञों को मानदेय देकर ऑनकाल सेवाएं देने के लिए बात चल रही है। गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज व पीजीआई से आनलाइन इलाज कराने की व्यवस्था का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में युद्ध बंदूक व मिसाइल से नहीं होंगे, सीधे ड्रोन से हमले होंगे। इसलिए नोएडा में युद्धक ड्रोन की टेक्नोलॉजी तैयार कर ड्रोन बनाने की बड़ी फैक्टरी खोली जा रही है।

डिप्टी सीएम पाठक रविवार को प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उन्होंने कार्यक्रम से पूर्व जिला पंचायत सभागार में पे्रसवार्ता की। पत्रकारों के सवाल पर कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए सरकार निवेशकों को भूमि आवंटन की सरल प्रक्रिया अपना रही है। रजिस्ट्री में छूट और उद्योग लगाने को लेकर बेहतर माहौल दिया जा रहा है। जिले की तीन सीएचसी पर इमरजेंसी सेवाएं न होने पर उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया किया सभी सीएचसी पर 24 घंटे कम से कम एक चिकित्सक रुके, इमरजेंसी सेवाएं तत्काल शुरू कराएं।

पांच लाख रुपये के वेतन पर बुलाए जाएंगे डॉक्टर

कोविड के समय जिला अस्पताल में खरीदे गए आठ वेंटीलेटर गायब हो गए। आईसीयू वार्ड जनरल वार्ड में तब्दील हो गया। इसको लेकर उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को पांच लाख रुपये वेतन पर सरकारी सेवा में आने की अपील की जा रही है। लोगों को इलाज बेहतर मिले इसके लिए हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज और मण्डल में एक कैंसर अस्पताल खोला जाएगा। जिला अस्पताल में भर्ती गंभीर मरीजों की देखभाल के लिए मेडिकल कॉलेज व पीजीआई से आनलाइन कराने की तैयारी भी चल रही है। इस मौके पर उनके साथ जिले के प्रभारीमंत्री सुरेश राही, राज्यमंत्री सतीश शर्मा, जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा आदि मौजूद रहे।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।