Deoria News: मनमुटाव पर भाभी पर किया चाकू से प्रहार, गिरफ्तार
Deoria News: देवरिया के मालवीय रोड ओवरब्रिज के नीचे एक युवक ने अपनी भाभी पर चाकू से हमला किया। घटना के समय महिला काम करने जा रही थी। आसपास के लोगों ने युवक को पकड़कर पोल में बांध दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। शहर के मालवीय रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे सोमवार की सुबह एक युवक ने अपने ही भाभी पर चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। गुजर रहे लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के आने तक पोल में बांध दिया। घायल महिला को उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।रामपुर कारखाना के डुमरी की रहने वाली एक महिला के पति की मौत हो गई है। देवर के साथ महिला देवरिया शहर के एक मोहल्ले में कमरा लेकर रहती है और लोगों के घरों में काम करती है। देवर से महिला का कुछ दिनों अनबन चल रही है।
सोमवार की सुबह महिला काम करने के लिए जा रही थी, इस बीच उसका देवर मालवीय रोड ओवरब्रिज के नीचे पहुंच गया और महिला के शरीर पर कई जगहों पर चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। महिला के शोर करने पर आसपास के लोग पहुंच गए और बीच-बचाव किया। साथ ही आरोपी को पकड़ कर धुनाई की और पोल में बांध दिया। इसके अलावा पुलिस को जानकारी दी। पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। कोतवाल शशिभूषण राय ने बताया कि देवर-भाभी में विवाद हुआ था। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। महिला का उपचार महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में चल रहा है।


